पलामू के DIG और SP ने नई पेट्रोलिंग बाइकों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, शहरी सुरक्षा होगी और मजबूत

Palamu: सरकार ने पूरे झारखंड के पुलिस जवानों को पहले फोर व्हीलर और उसके बाद बाइक दी है, ताकि राज्य की कानून-व्यवस्था...

Palamu: सरकार ने पूरे झारखंड के पुलिस जवानों को पहले फोर व्हीलर और उसके बाद बाइक दी है, ताकि राज्य की कानून-व्यवस्था को और अधिक हाईटेक, गतिशील और प्रभावी बनाया जा सके. आज पलामू जिले में शहरी सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से पलामू रेंज के डीआईजी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से नई पेट्रोलिंग बाइकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है. 

शहर में बढ़ेगी गश्त, अपराधियों पर रहेगी कड़ी नजर

पुलिस लाइन से रवाना की गई ये मोटरसाइकिलें शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार गश्त करेंगी, जिससे आपराधिक गतिविधियों पर लगाम कसी जा सके और आपातकालीन स्थिति में पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच सके. सुरक्षा के दृष्टिकोण से इन नई पेट्रोलिंग बाइकों को विभिन्न थानों और महत्वपूर्ण चौकियों के बीच सुव्यवस्थित ढंग से आवंटित किया गया है. इसके तहत शहर की मुख्य सुरक्षा कमान संभालने वाले शहर थाना को सबसे अधिक 18 बाइकें सौंपी गई हैं, जबकि सदर थाना को 6 और चैनपुर थाना को भी 6 पेट्रोलिंग बाइकें मिली हैं. 

Read Also: जामताड़ा : असामाजिक तत्वों ने नगर भवन मार्ग की सोलर लाइटें उखाड़ी, कारवाई की तैयारी में प्रशासन

पांच प्रमुख चेक पोस्टों पर भी बढ़ी निगरानी

इसके अतिरिक्त, शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और जाम से मुक्ति दिलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस को 2 विशेष बाइकें दी गई हैं. साथ ही, सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए क्षेत्र के 5 प्रमुख चेक पोस्टों पर दो-दो बाइकें तैनात की गई हैं, ताकि हर आने-जाने वाले पर पैनी नजर रखी जा सके. पुलिस के इस कदम से स्थानीय पुलिसिंग और त्वरित कार्रवाई की क्षमता में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *