ट्रांसफार्मर से छह फ्यूज चोरी, CCTV में कैद वारदात, बिजली आपूर्ति प्रभावित

Jamtara: कर्माटांड़ रोड स्थित न्यू कॉलोनी पाकडीह में अज्ञात चोरों द्वारा ट्रांसफार्मर के छह फ्यूज चोरी किए जाने का मामला सामने आया...

Jamtara: कर्माटांड़ रोड स्थित न्यू कॉलोनी पाकडीह में अज्ञात चोरों द्वारा ट्रांसफार्मर के छह फ्यूज चोरी किए जाने का मामला सामने आया है. घटना के बाद इलाके में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है.

बिजली व्यवस्था प्रभावित

जानकारी के अनुसार, देर रात अज्ञात चोर ट्रांसफार्मर के पास पहुंचे और वहां लगे छह फ्यूज चोरी कर फरार हो गए. चोरी के बाद इलाके की बिजली व्यवस्था प्रभावित हो गई.

Also Read: पलामू के DIG और SP ने नई पेट्रोलिंग बाइकों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, शहरी सुरक्षा होगी और मजबूत

CCTV में कैद हुई घटना

पूरी घटना आसपास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है. स्थानीय ग्रामीणों ने फुटेज बिजली विभाग को सौंप दिया है, ताकि आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके.

ग्रामीणों में नाराजगी

ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटना से इलाके की बिजली व्यवस्था बाधित हो गई है और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

चोरी की घटना का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है. फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *