बोकारो में गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

Bokaro: माराफारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांजा सहित एक युवक को गिरफ्तार किया....

Bokaro: माराफारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांजा सहित एक युवक को गिरफ्तार किया. यह कार्रवाई बुधवार रात बोकारो स्टील प्लांट गेट के पास गश्ती के दौरान की गई. गिरफ्तार युवक 26 वर्षीय राहुल कुमार गुप्ता उर्फ गुड्डू दुन्दीबाग बाजार का निवासी है, जो मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिला के मुफस्सिल थाना अंतर्गत बेलघाट बलुआ का रहने वाला है.

गश्ती के दौरान पुलिस को देखकर भागने लगा युवक

मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि बुधवार संध्या गश्ती के समय लगभग 18:15 बजे पुलिस को सूचना मिली थी. जब गश्ती दल मौके पर पहुंचा तो एक व्यक्ति पुलिस वाहन को देखकर भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया. तलाशी लेने पर उसके पास से गांजा जैसी वस्तु की 5 पुड़िया बरामद की गई. इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक (सीसीआर) की मौजूदगी में आगे की कार्रवाई की गई.

आरोपी की निशानदेही पर दुन्दीबाग बाजार स्थित एक गुमटी में छापेमारी की गई, जहां से एक सफेद प्लास्टिक थैले में करीब 700 ग्राम गांजा जैसा पदार्थ मिला. इसके अलावा दो डिब्बों में सिगरेट के रूप में नशीला पदार्थ पाया गया, जिनमें एक डिब्बे में 56 पीस और दूसरे में 20 पीस थे. मौके से 4205 रुपये नकद और एक “Paris Special Filter Cigarette” का डिब्बा भी बरामद किया गया.

ALSO READ: मेदिनीनगर में अनियंत्रित ई-रिक्शा पलटा, महिला घायल

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

सभी सामान को पुलिस ने विधिवत जब्त कर लिया है. आरोपी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया है और उसके खिलाफ माराफारी थाना कांड संख्या 60/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 में मामला दर्ज किया गया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *