Palamu: मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के छहमुहान चौक के पास एक ई-रिक्शा पलट गया. इस दुर्घटना में ई-रिक्शा पर सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल महिला की पहचान पड़वा थाना क्षेत्र के सिक्का गांव निवासी अंजन सिंह की पत्नी रूपा देवी के रूप में हुई है.

रिश्तेदार के घर जा रहे थे दंपती
मिली जानकारी के अनुसार, अंजन सिंह अपनी पत्नी रूपा देवी के साथ ई-रिक्शा पर सवार होकर किसी रिश्तेदार के घर जा रहे थे. जब ई-रिक्शा छहमुहान चौक के पास पहुंचा, तो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया.
Also Read: पाकुड़ : 12 घंटे के अंदर पुलिस ने किया चोर को गिरफ्तार, कीमती सामान बरामद
महिला को आई गंभीर चोट
हादसे में रूपा देवी को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि ई-रिक्शा पर सवार अन्य यात्री बाल-बाल बच गए. दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती
घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद राहगीरों की मदद से घायल रूपा देवी को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद भी उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.
चालक इलाज में कर रहा सहयोग
बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद ई-रिक्शा चालक घटनास्थल पर ही मौजूद रहा और घायल महिला के इलाज की देखरेख कर रहा है. हालांकि, इस संबंध में पुलिस को अभी तक कोई औपचारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है.
