Ranchi: झारखंड हाई कोर्ट के वेकेशन बेंच से कोडरमा के चंदवारा थाना के दरोगा रहे पवन कुमार राम को जमानत मिल गई है न्यायाधीश रंगन मुखोपाध्याय की अदालत ने राहत प्रदान की है आपको बताते चले कि बीते 12 मार्च को अवैध शराब मामले को मैनेज करने के नाम पर एक लाख रुपये की मांग की गई थी.

ACB ने ट्रैप कर रंगे हाथ किया था गिरफ्तार
जहां सूचना के बाद एसीबी ने ट्रैप कर 15 हजार रुपए लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था. जानकारी के अनुसार, चंदवारा थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले अवैध शराब को लेकर छापेमारी की गई थी. इस मामले को मैनेज करने और आरोपी पक्ष को राहत देने के नाम पर पुलिस की ओर से एक लाख रुपये की मांग की गई थी.
Read Also: चक्रधरपुर मिनी मार्केट के विस्थापित दुकानदारों के पुनर्वास की मांग, रेल मंत्री को भेजा पत्र
