Koderma: भारतीय रेलवे जनरल टिकट व्यवस्था निजी हाथों में देने की तैयारी में है. धनबाद रेल मंडल ने कोडरमा-गया रेलखंड अंतर्गत आने वाले 4 छोटे स्टेशनों पर जनरल टिकट सुविधा के संचालन के लिए निजी एजेंसियों व स्टेशन टिकट एजेंटों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है.

कोडरमा गया रेल सेक्शन के 4 स्टेशनों के लिए मांगे गए आवेदन
इसके तहत गुरपा, दिलवा, हीरोडीह और सरमाटांड रेलवे स्टेशन के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. रेलवे की इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को बेहतर टिकट सुविधा उपलब्ध कराना और छोटे स्टेशनों पर टिकट वितरण व्यवस्था को अधिक सुगम और व्यवस्थित बनाना है. रेलवे प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार चयनित एजेंट संबंधित स्टेशनों पर यात्रियों को जनरल टिकट उपलब्ध कराएंगे.
यात्रियों को कम होगी परेशानी
इससे यात्रियों को टिकट लेने में होने वाली परेशानी कम होगी और स्टेशन पर टिकट सेवा नियमित रूप से संचालित हो सकेगी. रेलवे का मानना है कि निजी एजेंसियों की भागीदारी से छोटे स्टेशनों पर भी टिकट सुविधा मजबूत होगी और यात्रियों को बेहतर सेवा मिलेगी. आवेदन प्रक्रिया के तहत इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक पास निर्धारित की गई है. साथ ही अभ्यर्थियों को स्थानीय स्तर पर कार्य संचालन करने में सक्षम होना, आवश्यक बताया निर्धारित की गई है. रेलवे प्रशासन ने सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से समय सीमा के अंदर आवेदन करने की अपील की है. धनबाद रेल मंडल की यह पहल रेलवे सेवाओं के निजीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है.
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि
धनबाद रेल मंडल की यह पहल रेलवे सेवाओं के निजीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. इससे न केवल रोजगार के अवसर बढ़ेंगे बल्कि छोटे स्टेशनों पर यात्रियों को टिकट सुविधा भी आसानी से उपलब्ध हो सकेगी. स्थानीय लोगों में इस योजना को लेकर उत्सुकता देखी जा रही है और कई लोग आवेदन प्रक्रिया की जानकारी लेने के लिए रेलवे कार्यालयों का संपर्क कर रहे हैं.
AlsoRead:रेलवे ट्रैक पर मिले तीन शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
