Ranchi: राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र में कल भाजपा नेता कमलेश राम के भगिना को लाठी डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई थी. इस हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है. आज दोपहर को ग्रामीणों ने मखमंदरो चौक को जाम किया. ग्रामीणों ने सड़क जाम और टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया है. इस मामले में पुलिस से आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की गई है. काफी संख्या में लोग जमा हुए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की है. हालांकि पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम विकाश साहू है.
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी
वहीं पुलिस कल एक और आरोपी इंद्रजीत साहू को गिरफ्तार किया था. मृतक का नाम रोहित मिर्धा है और वह लहना क्षेत्र का रहने वाला था. रोहित मिर्धा हत्याकांड में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था. इसी क्रम में विकास साहू को दबोचने में पुलिस को सफलता मिली. गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है. वहीं, हत्याकांड के तीसरे आरोपी संतोष साहू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. पुलिस का दावा है कि फरार आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

ALSO READ: वेकेशन बेंच में शत प्रतिशत मामलों का हुआ निष्पादन, जस्टिस रोगोंन मुखोपाध्याय ने 853 केस निपटाए
