Ranchi: सिविल कोर्ट रांची में एसीबी के विशेष न्यायाधीश ओंकार नाथ चौधरी की अदालत में घूस लेने के आरोपी होमगार्ड ऑफिस, सिमडेगा के मुंशी राजू साहू की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई. अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 5 जून की तिथि निर्धारित की है.

घूस मांगने का आरोप
राजू साहू ने ड्यूटी लगाने के लिए होमगार्ड जवान श्रवण कुमार से 7 हजार रुपये घूस की मांग की थी. परेशान होने के बाद श्रवण कुमार ने एसीबी टीम को इसकी सूचना दी थी.
Also Read: RIMS-2 निर्माण कार्य शुरू होते ही विरोध तेज, ग्रामीणों ने DC से की भूमि की रक्षा की मांग
ACB ने किया सत्यापन
शिकायत मिलने के बाद एसीबी द्वारा मामले का सत्यापन किया गया, जिसमें आरोप सही पाया गया. इसके बाद टीम ने 21 मई 2026 को राजू साहू को रंगेहाथ गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से 21 हजार रुपये नकद भी बरामद किए गए थे. 21 मई से ही राजू साहू जेल में है.
