सिमडेगा: JMM का कार्यकर्ता सम्मेलन, मतदाता सूची पुनरीक्षण पर जोर

Simdega: नगर भवन में झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति के तत्वावधान में एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया. कार्यक्रम में केंद्रीय...

Simdega: नगर भवन में झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति के तत्वावधान में एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया. कार्यक्रम में केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडे मुख्य अतिथि एवं तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए. अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई.

मतदाता सूची पुनरीक्षण पर जोर

सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडे ने कहा कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत मतदाता सूची का कार्य चल रहा है. ऐसे में सभी कार्यकर्ताओं को सजग रहने की जरूरत है. उन्होंने दावा किया कि सिमडेगा जिले में करीब 1.20 लाख मतदाताओं के नाम कटने की आशंका है.

Also Read: मई में धनबाद रेल मंडल की रिकॉर्ड कमाई, कोडरमा में 5,534 बेटिकट यात्री पकड़े गए

सत्यापन और मैपिंग की अपील

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि प्रत्येक मतदाता का सत्यापन और मैपिंग कर यह सुनिश्चित करें कि कोई भी नाम सूची से न छूटे. साथ ही बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं और एजेंटों को इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने को कहा.

सरकारी योजनाओं से वंचित होने की आशंका

उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूची से नाम हटने पर लोगों को सरकारी योजनाओं से वंचित किया जा सकता है. इसलिए सभी कार्यकर्ता पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने में जुटें.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *