एक गुप्त योजना और आधी रात को एक साथ 29 ठिकानों पर दबिश, 31 अपराधी गिरफ्तार

Hazaribagh: जिले में अपराधियों और फरार वारंटियों के खिलाफ हजारीबाग पुलिस ने बुधवार देर रात से गुरुवार अहले सुबह तक विशेष समकालीन...

Hazaribagh: जिले में अपराधियों और फरार वारंटियों के खिलाफ हजारीबाग पुलिस ने बुधवार देर रात से गुरुवार अहले सुबह तक विशेष समकालीन अभियान चलाया. पूरी कार्रवाई बेहद गोपनीय तरीके से की गई, जिसके तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी कर 31 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. इस अभियान के बाद अपराधियों में हड़कंप मच गया है.

महिला अपराध और पोक्सो मामलों के फरार आरोपियों पर फोकस

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं से जुड़े अपराधों और पोक्सो एक्ट के मामलों में फरार चल रहे आरोपियों, वारंटियों और अपराधियों की गिरफ्तारी था. अभियान की निगरानी जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक और पुलिस निरीक्षक कर रहे थे.

ALSO READ : लोहरदगा के बक्शीडिपा में नवनिर्मित जैव विविधता उद्यान का 5 जून को होगा भव्य लोकार्पण

29 विशेष टीमों ने एक साथ की छापेमारी

अभियान को सफल बनाने के लिए थाना प्रभारियों के नेतृत्व में 29 विशेष टीमों का गठन किया गया था. इनमें करीब 87 पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे. आधी रात के बाद सभी टीमों ने अपने-अपने चिन्हित क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई शुरू की, जिससे कई फरार आरोपी पुलिस के शिकंजे में आ गए.

31 वारंट और कुर्की मामलों का भी निष्पादन

इस विशेष अभियान के दौरान 31 अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ 31 लंबित वारंट और कुर्की मामलों का भी निष्पादन किया गया. पुलिस ने संकेत दिया है कि अपराध और फरार आरोपियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि किसी भी फरार अपराधी की सूचना नजदीकी थाना को दें, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके.

ALSO READ : वर्षों से न्याय की आस में भटक रहे भुइयां समाज ने DC से लगाई गुहार, अंचल कार्यालयों की कार्यप्रणाली पर भी उठे गंभीर सवाल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *