गर्मी से पहले अलर्ट मोड में रांची नगर निगम, जल संकट से निपटने के लिए बनेगा खास समर एक्शन प्लान

रांची: गर्मी के मौसम में संभावित जल संकट से निपटने के लिए रांची नगर निगम ने अभी से तैयारी शुरू कर दी...

रांची: गर्मी के मौसम में संभावित जल संकट से निपटने के लिए रांची नगर निगम ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है. शुक्रवार को निगम प्रशासक सुशांत गौरव की अध्यक्षता में जलापूर्ति शाखा के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ अहम समीक्षा बैठक हुई, जिसमें शहर की पानी आपूर्ति व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई.

बैठक में प्रशासक ने साफ कहा कि इस बार गर्मी में लोगों को पानी की दिक्कत न हो, इसके लिए स्मार्ट “समर एक्शन प्लान” तैयार किया जाए. इस प्लान के तहत पूरे शहर में नियमित और सुचारू जलापूर्ति सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया.

सभी बोरिंग और मिनी बोरिंग की होगी नंबरिंग

प्रशासक ने निर्देश दिया कि नगर निगम क्षेत्र में मौजूद 181 एचवाईडीटी और 1611 मिनी एचवाईडीटी सहित अन्य सभी जल स्रोतों की नंबरिंग की जाए और उन पर हेल्पलाइन नंबर भी लिखा जाए. इससे अगर कहीं खराबी होती है तो स्थानीय लोग सीधे शिकायत दर्ज करा सकेंगे और टीम तुरंत मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान कर सकेगी.

Also Read: रांची: आश्रय गृहों को लेकर नगर निगम प्रशासन सख्त, जर्जर शेल्टर हटेंगे, चार नए बनेंगे

53 वार्डों में टैंकर से पानी सप्लाई का बनेगा प्लान

गर्मी के दौरान जरूरत पड़ने पर पानी के टैंकरों से सप्लाई के लिए भी तैयारी की जा रही है. प्रशासक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शहर के 53 वार्डों के लिए रूट और बीट प्लान तैयार किया जाए, ताकि जरूरत वाले इलाकों खासकर ड्राई जोन में प्राथमिकता से पानी पहुंचाया जा सके.

पानी की गुणवत्ता पर भी सख्ती

बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि सभी एचवाईडीटी, मिनी एचवाईडीटी और सप्लाई किए जा रहे पानी की नियमित वाटर क्वालिटी टेस्टिंग की जाए, ताकि लोगों को साफ और सुरक्षित पानी मिल सके.

खराब चापाकल और बोरिंग दो दिन में ठीक करने का आदेश

जलापूर्ति शाखा को निर्देश दिया गया कि दो दिनों के भीतर सभी खराब चापाकल, एचवाईडीटी, मिनी एचवाईडीटी और वाटर टैंकर का आकलन कर उन्हें दुरुस्त किया जाए, ताकि गर्मी शुरू होने से पहले व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त हो सके.

पानी की चोरी पर भी चलेगा अभियान

प्रशासक ने जलापूर्ति की चोरी को गंभीर मामला बताते हुए इसके खिलाफ सघन जांच अभियान चलाने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *