पलामू में मछली लदे पिकअप की लूट, 6 क्विंटल प्रतिबंधित मांगुर मछली जब्त

Palamu: झारखंड के पलामू जिला अंतर्गत शहर थाना क्षेत्र में एक योजनाबद्ध तरीके से मछली लदे पिकअप वाहन को लूटने का सनसनीखेज...

Palamu
जब्त पिकअप वाहन

Palamu: झारखंड के पलामू जिला अंतर्गत शहर थाना क्षेत्र में एक योजनाबद्ध तरीके से मछली लदे पिकअप वाहन को लूटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

क्या है पूरा मामला?

ड्राइवर कार्तिक नायक (उम्र करीब 45 वर्ष, पिता जगत नायक, निवासी ग्राम बड़सोल, थाना बहरागोड़ा, जिला पूर्वी सिंहभूम, झारखंड) एक मजदूर मासुक के साथ ओडिशा के बालेश्वर जिले से अपने पिकअप वाहन में मांगुर मछली लादकर बिहार के औरंगाबाद ले जा रहा था. इसी दौरान डालटनगंज-रांची रोड पर बुलेट शोरूम के पास धनंजय कुमार गुप्ता (निवासी थाना पाटन, जिला पलामू) और उसके अन्य 4-5 साथियों ने एक सोची-समझी साजिश के तहत मछली से भरे पिकअप वाहन को लूट लिया. इस घटना को लेकर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

दो पिकअप वाहन जब्त

अनुसंधान के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल दो पिकअप वाहनों को जब्त किया है. इसके साथ ही वाहनों में लदी 06 क्विंटल मांगुर मछली को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया. हालांकि, इस मामले में फिलहाल किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. जांच में यह भी बात सामने आई है कि इन आरोपियों ने पहले भी इस तरह की लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है, लेकिन डर या अन्य कारणों से पूर्व में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई थी.

06 क्विंटल प्रतिबंधित मछली का निष्पादन

जब्त की गई ‘थाई मांगुर’ मछली पूरे झारखंड राज्य में पूरी तरह से प्रतिबंधित श्रेणी में आती है. इसके स्वास्थ्य और पर्यावरणीय खतरों को देखते हुए, बरामद मछली के निष्पादन (नष्ट करने) के लिए जिला मत्स्य पदाधिकारी, मेदिनीनगर (पलामू) को पत्राचार के माध्यम से सूचित किया गया. सूचना मिलने के बाद मत्स्य पदाधिकारी की सीधी उपस्थिति में कानूनन सभी नियमों का पालन करते हुए जब्त की गई 06 क्विंटल मांगुर मछली को पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया.

यह भी पढ़ें: कोडरमा:जयनगर में वज्रपात की चपेट में आने से आधा दर्जन लोग घायल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *