Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

बड़ी वारदात की साजिश नाकाम: देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार

Giridih: गिरिडीह पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर धनवार थाना अंतर्गत परसन ओपी क्षेत्र के सखेटांड़ गांव में पुलिस...

Giridih Crime News
गिरफ्तार आरोपी

Giridih: गिरिडीह पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर धनवार थाना अंतर्गत परसन ओपी क्षेत्र के सखेटांड़ गांव में पुलिस ने छापेमारी कर बड़ी आपराधिक घटना की साजिश को विफल कर दिया. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के लोग किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की नीयत से सखेटांड़ गांव में हथियार के साथ जुटे हुए हैं. सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी खोरीमहुआ के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया.

एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस ने सखेटांड़ निवासी सामुन अंसारी के घर पर दबिश दी. तलाशी के क्रम में उसके पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया. पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर लूटपाट एवं छिनतई की योजना बना रहा था. पुलिस ने इस मामले में सामुन अंसारी (19 वर्ष) एवं आशु कुमार पंडित (18 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. इस संबंध में धनवार (परसन ओपी) थाना कांड संख्या 159/26 दर्ज किया गया है. पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) तथा आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

छापेमारी दल में शामिल अधिकारी

पुलिस निरीक्षक प्रदीप कुमार दास, ओपी प्रभारी सोनू कुमार साहू सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल थे. पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

यह भी पढ़ें: सिमडेगा से लंदन के लिए आम्रपाली आम की पहली व्यावसायिक निर्यात खेप रवाना

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *