Ranchi: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आगामी दो दिवसीय झारखंड प्रवास को लेकर प्रदेश भाजपा ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है. दौरे की सफलता सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को दिनभर बैठकों का दौर चलता रहा, जहां विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा और संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा की गई.

कार्यक्रमों की विस्तृत जायजा लिया गया
इसी क्रम में प्रदेश कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रवास से जुड़े कार्यक्रमों की तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया. बैठक में दौरे के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों, कार्यकर्ताओं की सहभागिता, स्वागत व्यवस्था तथा संगठनात्मक समन्वय जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई.
राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा संगठन में नई ऊर्जा का संचार
संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और सभी पदाधिकारियों से कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पूरी सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा संगठन को नई ऊर्जा देने वाला साबित होगा.
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा, प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी, मनोज सिंह तथा प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक बंका सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे.प्रदेश भाजपा के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष के झारखंड दौरे को लेकर अधिकांश तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और संगठन के सभी स्तरों पर कार्यकर्ता कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए जुटे हुए हैं.
AlsoRead:सिमडेगा से लंदन के लिए आम्रपाली आम की पहली व्यावसायिक निर्यात खेप रवाना
