बोकारो: दो बंडल एल्युमिनियम हॉई एक्सटेंश तार लदे स्कार्पियो के साथ दो गिरफ्तार

Bokaro: बीती रात करीब 2 बजे पुलिस अधीक्षक, बोकारो को गुप्त सूचना मिली कि जरीडीह थाना अन्तर्गत ग्राम खुंटरी में महाकाल पेट्रोल...

Bokaro Crime News
गिरफ्तार आरोपी

Bokaro: बीती रात करीब 2 बजे पुलिस अधीक्षक, बोकारो को गुप्त सूचना मिली कि जरीडीह थाना अन्तर्गत ग्राम खुंटरी में महाकाल पेट्रोल पम्प के आसपास एक काला शीशा लगे स्कोर्पियो गाड़ी से कुछ अवैध गतिविधि हो रही है. इस सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु थाना स्तर पर थाना प्रभारी, जरीडीह के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया.

दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक, बोकारो के निर्देशानुसार गठित छापामारी दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम खुंटरी स्थित महाकाल पेट्रोल पम्प से करीब 100 मीटर की दूरी पर VSPL कम्पनी के रखे हुए एल्युमिनियम का हॉई एक्स्टेंशन तार की चोरी कर रहे दो व्यक्तियों में 27 वर्षीय नईम मोमिन, जो सा.-नारायणपुर, थाना-कलियाचक, जिला-मालदा (प. बंगाल) एवं 26 वर्षीय एकतारुल, सा.-बखरपुर, थाना-कलियाचक, जिला- मालदा, (प. बंगाल) निवासी को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया. साथ ही एक महिन्द्र स्कोर्पियो वाहन सं. WB42Q-4365 में लदे चोरी का दो बन्डल एल्युमिनियम का हॉई एक्स्टेंशन तार वजन 125 किग्रा, एक लोहे का वेट मशीन एवं तीन एन्ड्रॉयड मोबाईल फोन जब्त किया गया.

इन चीजों की हुई बरामदगी

इस दौरान जरीडीह थाना पुलिस द्वारा एक स्कॉर्पियो वाहन सं0-WB42Q-4365, एल्युमिनियम हॉई एक्सटेंश तार दो (02) बंडल जिसका वजन करीब 125 कि. ग्रा, एक लोहे का वेट मशीन, रियलमी कम्पनी के दो एंड्रॉयड मोबाईल फोन, एक Vivo कम्पनी का एंड्रॉयड मोबाईल फोन बरामद किया गया.

इस छापामारी दल में पु.अ.नि. बिपिन चन्द्र महतो, थाना प्रभारी, जरीडीह थाना, पु.अ.नि निर्मल कु. सिंह, स.अ.नि. जुवेल बेक, स.अ.नि. ईशाक आजाद खलखो, स.नि. राजेन्द्र प्रसाद, हव. जादू रविदास, जरीडीह थाना सशस्त्र बल, अनास्ता बा, जरीडीह थाना सशस्त्र बल शामिल थें.

यह भी पढ़ें: ट्रेजरी स्कैम मामले में पहले दिन की पूछताछ समाप्त, सिपाही शंभू के इशारे पर चेक पर होता था साइन, बैंक डिटेल्स और ट्रांजैक्शन के संबंध में पूछे गए सवाल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *