गैंग रेप का गिरफ्तार आरोपी बम बनाने के मामले में गया था जेल, तीन साल बाद निकला है बाहर और किया कांड

Ranchi: बरियातू थाना पुलिस ने गैंग रेप मामले में आरोपी विशाल उर्फ मोहित वर्मा को गिरफ्तार कर 31 मई को जेल भेज...

Ranchi: बरियातू थाना पुलिस ने गैंग रेप मामले में आरोपी विशाल उर्फ मोहित वर्मा को गिरफ्तार कर 31 मई को जेल भेज दिया है. आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है, जिसमें वह पहले भी गंभीर मामलों में जेल जा चुका है. जानकारी के अनुसार, वर्ष 2023 में विशाल उर्फ मोहित वर्मा को एदलाहातू इलाके में एक घर में गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ बम बनाने के दौरान गिरफ्तार किया गया था. उस समय उसके साथ चार अन्य अपराधी भी पकड़े गए थे और सभी को जेल भेजा गया था.

हाल ही में जेल से बाहर आया था आरोपी

बताया जा रहा है कि वह कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर आया था. रिहाई के बाद उसने फिर से आपराधिक गतिविधियां शुरू कर दीं और विक्षिप्त युवती के साथ गैंग रेप जैसी गंभीर घटना को अंजाम दिया. बरियातू के एदलहातू स्थित जोजो पहाड़ पर 27 मई को हुई इस घटना में तीन युवकों ने मिलकर एक विक्षिप्त युवती के साथ दुष्कर्म किया था. इस मामले में विशाल उर्फ मोहित वर्मा के अलावा राहुल और सन्नी लोहरा को भी गिरफ्तार किया गया है.

पहले भी आपराधिक मामलों में शामिल रहा आरोपी

पुलिस के अनुसार, विशाल उर्फ मोहित वर्मा का आपराधिक रिकॉर्ड पुराना है और वह छोटी-मोटी लूट, छिनतई सहित कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है. पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

ALSO READ: CID मुख्यालय में है 39 स्निफर डॉग, अपराधियों और संदिग्ध वस्तुओं को ढूंढ निकालने में निभाते हैं अहम भूमिका

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *