Jamtara: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस केंद्र, जामताड़ा परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने और लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना था.


पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण का संदेश
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने कहा कि स्वच्छ और हरित वातावरण मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की. साथ ही पर्यावरण संरक्षण को सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए इसके प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया.
पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने निभाई सक्रिय भूमिका
कार्यक्रम में साइबर डीएसपी अमित रविदास, हेडक्वार्टर डीएसपी नीलम कुजूर, एसडीपीओ जामताड़ा वसीम रज़ा, सार्जेंट सहित पुलिस केंद्र के कई पदाधिकारी और पुलिसकर्मी शामिल हुए. सभी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई.
फलदार और छायादार पौधे लगाए गए
वृक्षारोपण अभियान के दौरान पुलिस केंद्र परिसर में विभिन्न प्रकार के फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए. उपस्थित सभी लोगों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने और हरित वातावरण के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया.
ALSO READ : गैंग रेप का गिरफ्तार आरोपी बम बनाने के मामले में गया था जेल, तीन साल बाद निकला है बाहर और किया कांड
