रांची: झारखंड कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक शुरू

Ranchi: राजधानी में झारखंड कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति (PAC) की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है. बैठक में संगठनात्मक मजबूती,...

Ranchi: राजधानी में झारखंड कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति (PAC) की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है. बैठक में संगठनात्मक मजबूती, आगामी राजनीतिक रणनीति और राज्य के मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा की जा रही है.

कई वरिष्ठ नेता बैठक में मौजूद

बैठक में झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, प्रदेश प्रभारी के राजू, कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार और PAC सदस्य प्रणव झा समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और समिति सदस्य मौजूद हैं.

Also Read: हजारीबाग में बिजली का ‘ डबल संकट’: बीती रात के ब्लैकआउट के बाद आज फिर बड़ा झटका

चुनावी रणनीति और संगठन विस्तार पर फोकस

सूत्रों के अनुसार बैठक में संगठन विस्तार, गठबंधन की स्थिति, आगामी चुनावों की तैयारी और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय को लेकर विशेष चर्चा हो रही है. पार्टी नेतृत्व राज्य में कांग्रेस को और मजबूत करने की रणनीति पर मंथन कर रहा है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *