रांची में ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने सड़क पर उतरे ट्रैफिक एसपी, पुलिसकर्मियों को दिए आवश्यक निर्देश

Ranchi: राजधानी रांची की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह सड़क पर उतरे. इस दौरान ट्रैफिक में...

Ranchi: राजधानी रांची की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह सड़क पर उतरे. इस दौरान ट्रैफिक में तैनात पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं. रांची की ट्रैफिक व्यवस्था दिन-प्रतिदिन अतिक्रमण की वजह से बिगड़ती जा रही है. हालांकि, इसको लेकर ट्रैफिक एसपी ने दुकानदारों से बात की है और ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बनाने में लोगों से सहयोग की अपील की है.

प्रमुख चौकों का किया निरीक्षण

ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने शहर के प्रमुख जाम वाले क्षेत्रों जैसे अल्बर्ट एक्का चौक, रातू रोड चौक समेत अन्य कई जगहों का निरीक्षण किया. उन्होंने ट्रैफिक सिग्नल प्रणाली, अवैध पार्किंग और मुख्य सड़कों पर होने वाले अतिक्रमण का बारीकी से अवलोकन किया. एसपी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से कहा कि व्यस्त समय के दौरान यातायात का सुचारू संचालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को रोज-रोज के जाम से मुक्ति मिल सके.

ALSO READ: रांची: झारखंड कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक शुरू

नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने निर्देश दिया कि नो-पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने वालों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए. इसके साथ ही, उन्होंने पुलिस बल को जनता के साथ विनम्रता से पेश आने और ऑटो-ई-रिक्शा चालकों के लिए निर्धारित स्टॉपेज का कड़ाई से पालन कराने की बात कही.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *