Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

उत्पाद सिपाही पेपर लीक मामलाः सोल्वर गिरोह के आरोपी की जमानत पर सुनवाई 15 जून को

Ranchi: उत्पाद सिपाही पेपर लीक और सोल्व मामले में एजेंसी योगेश कुमार की अदालत में आरोपी सुंदर साव की जमानत याचिका पर...

Ranchi: उत्पाद सिपाही पेपर लीक और सोल्व मामले में एजेंसी योगेश कुमार की अदालत में आरोपी सुंदर साव की जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई हुई. अभियोजन की ओर से समय की मांग की गई. उसके बाद अदालत ने मामले की सुनवाई के लिए 15 जून की तारीख निर्धारित की है. सुंदर साव सोल्वर गिरोह का सदस्य है. अधिकतर आरोपियों को जमानत मिल गई है. उसी को आधार बना कर उसने जमानत के लिए चार जून को न्यायालय में याचिका दाखिल कर जमानत की गुहार लगाई है. मामले में अबतक 161 आरोपियों को जमानत मिल चुकी है, जबकि मास्टर माइंड सहित छह आरोपियों को अदालत ने बेल नहीं दी है.

क्या है पूरा मामला

बताते चलें, कि उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा 13 अप्रैल को आयोजित होने वाली थी. 12 अप्रैल की रात अभ्यर्थियों को उत्तर रटवाये जा रहे थे. मामले में अभ्यर्थियों सहित 166 आरोपियों को तमाड़ पुलिस ने रड़गांव से गिरफ्तार किया था. उसमें सरगना सहित पांच मास्टरमाइंड, सात महिला व 152 अभ्यर्थी सहित 164 आरोपी शामिल हैं. जमानत के लिए 78 याचिका दाखिल की गई थी. अदालत ने सुनवाई के दौरान केस डायरी की मांग की. लेकिन तमाड़ पुलिस ने केस डायरी प्रस्तुत नहीं किया. जिसके कारण सुनवाई तीन बार टल चुकी थी. इसपर अदालत ने अंतिम मौका देते हुए अगली तारीख तक हर हाल में केस डायरी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया. उसके बाद केस डायरी प्रस्तुत किया गया और आरोपियों को जमानत मिल गई.

रड़गांव के नर्सिंग कॉलेज में हुई थी छापेमारी

तमाड़ थाना क्षेत्र के रड़गांव स्थित निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज में पुलिस छापेमारी के दौरान इस बड़े रैकेट का खुलासा हुआ था. जांच में सामने आया कि परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों को प्रश्नों के उत्तर रटवाए जा रहे थे और संगठित गिरोह इस धांधली को अंजाम दे रहा था. अभ्यर्थियों से परीक्षा के पहले तीन लाख व उसके बाद नियुक्ति के समय 10 लाख रुपये पर देना तय किया गया था. लेकिन रडगांव में इतनी संख्या लोगों के जमा होने पर ग्रामीणों को नक्सली या आपराधिक गतिविधियों का शक होने पर पुलिस को सुचना दी थी उसके बाद मामले का खुलासा हुआ था.

ALSO READ: ट्रेजरी स्कैम मामले में पूछताछ का आज अंतिम दिन, मेडिकल के लिया आरोपियों को भेजा गया सदर अस्पताल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *