कोडरमा हत्याकांड का खुलासा, 8 घंटे के भीतर 5 आरोपी गिरफ्तार

Koderma: 3 जून 2026 की रात करीब 9:30 बजे कोडरमा थाना क्षेत्र के चितरपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई हिंसक...

Koderma: 3 जून 2026 की रात करीब 9:30 बजे कोडरमा थाना क्षेत्र के चितरपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई हिंसक घटना में राजकुमार यादव की फरसा और चपड़ा (कुदाल) से हमला कर हत्या कर दी गई, जबकि उनके पिता दशरथ यादव समेत दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मामले को लेकर मृतक की पत्नी श्वेता देवी ने कोडरमा थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई. समर्पित टंकित आवेदन के आधार पर कोडरमा थाना कांड सं.-113/2026 दर्ज कर त्वरित अनुसंधान प्रारंभ किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए कांड का उद्भेदन एवं घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक, कोडरमा द्वारा पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) कोडरमा के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया.

जमीन विवाद में की गई थी हत्या

कांड के अनुसंधान के क्रम में जानकारी प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति (महिला/पुरुष) मिलकर राजकुमार यादव, पिता-दशरथ यादव, ग्राम-चितरपुर की फरसा, चपड़ा (कुदाल) से मारकर हत्या की गई है. गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों को चिन्हित कर तकनीकी एवं आसूचना के आधार पर प्राथमिकी अभियुक्त गोपाल यादव, भीखन यादव, गुलबी देवी, विजय यादव एवं सचिन यादव को छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया एवं घटना में प्रयुक्त चपड़ा (कुदाल) एवं लोहे का फरसा बरामद किया गया है.

उल्लेखनीय है कि मृतक एवं अभियुक्तों के बीच पिछले 08 वर्षों से जमीन विवाद चला आ रहा है. ग्रामीणों के माध्यम से कई बार इस पर पंचनामा भी किया गया, परंतु कोई स्थायी हल नहीं निकला. इसी जमीन विवाद के आवेश में आकर अभियुक्तों द्वारा राजकुमार यादव की हत्या की गई. कोडरमा पुलिस द्वारा मात्र 08 घंटे के अंदर घटना में संलिप्त 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

ALSO READ: ट्रेजरी स्कैम मामले में पूछताछ का आज अंतिम दिन, मेडिकल के लिया आरोपियों को भेजा गया सदर अस्पताल

जप्त सामान और गिरफ्तार अभियुक्त

गिरफ्तार अभियुक्तों में गोपाल यादव, उम्र 44 वर्ष, पिता-भीखन यादव, भीखन यादव, उम्र 70 वर्ष, पिता-स्व. अकल महतो, गुलबी देवी, उम्र करीब 75 वर्ष, पति-भीखन यादव, विजय यादव, उम्र 25 वर्ष, पिता-राजू यादव एवं सचिन यादव, उम्र करीब 19 वर्ष, पिता-गोपाल यादव शामिल हैं. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चपड़ा (कुदाल), लोहे का फरसा, दो मोबाइल फोन तथा विजय यादव के पास से खून लगा हुआ टी-शर्ट जप्त किया है.

छापेमारी दल में शामिल अधिकारी

छापेमारी दल में अरविंद कुमार, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), कोडरमा, अरविंद कुमार, पुलिस निरीक्षक, डोमचांच अंचल, विनय कुमार, पुलिस निरीक्षक-सह-थाना प्रभारी, तिलैया, पु.अ.नि. शशिभूषण कुमार, थाना प्रभारी, चंदवारा, पु.अ.नि. अभिमन्यु कुमार, थाना प्रभारी, डोमचांच, पु.अ.नि. सुमन कुमार, थाना प्रभारी, नवलशाही, पु.अ.नि. धनेश्वर कुमार, कोडरमा थाना, पु.अ.नि. विशाल सिंह, कोडरमा थाना, पु.अ.नि. दाउद बाड़ा, कोडरमा थाना, पु.अ.नि. शैलेन्द्र कुमार, कोडरमा थाना, पु.अ.नि. कृष्णकांत कुमार, तिलैया थाना, पु.अ.नि. हेमा कुमारी, महिला थाना प्रभारी तथा कोडरमा, तिलैया के पैंथर एवं सशस्त्र बल शामिल थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *