विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा कार्यालय में हुआ वृक्षारोपण, “एक पेड़ मां के नाम” का लिया संकल्प

Jamtara : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जामताड़ा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष सुमित शरण के नेतृत्व में...

Jamtara : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जामताड़ा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष सुमित शरण के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के जामताड़ा जिला प्रभारी प्रदीप साहू उपस्थित रहे. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए फलदार पौधे लगाए. जिला प्रभारी प्रदीप साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूरे देश में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान चलाने का संकल्प लिया है. उन्होंने कहा कि पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को समय-समय पर वृक्षारोपण करने के साथ-साथ पौधों का संरक्षण भी करना चाहिए. उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी उपाय है.

विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया जा रहा

जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला कार्यालय के साथ-साथ सभी मंडलों एवं बूथ स्तर पर भी वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता लगातार इस अभियान को आगे बढ़ाएंगे ताकि पर्यावरण स्वच्छ एवं सुरक्षित बना रहे. नगर पंचायत अध्यक्षा आशा गुप्ता ने नगरवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए प्लास्टिक का उपयोग कम करने और अपने घर के आसपास कम से कम एक पेड़ लगाने की अपील की. उन्होंने कहा कि पेड़ को बड़ा होने में वर्षों लगते हैं, लेकिन उसे काटने में कुछ मिनट ही लगते हैं. मौके पर कमलेश मंडल, बबीता झा, संतन मिश्रा, तरुण गुप्ता, सुनील हांसदा, राजेंद्र राउत, सुकुमार सरखेल सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Also Read : विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *