विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प! , झील परिसर में स्वच्छता एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन

Hazaribagh : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण समिति, हजारीबाग द्वारा झील स्थित कैफेटेरिया परिसर में एक विशेष...

Hazaribagh : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण समिति, हजारीबाग द्वारा झील स्थित कैफेटेरिया परिसर में एक विशेष पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार वर्मा ने की, जबकि संचालन सचिव शैलेश चन्द्रवंशी ने किया. इस कार्यक्रम में हजारीबाग के विधायक श्री प्रदीप प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए.

पर्यावरण संरक्षण और हरियाली का संदेश

इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं हरियाली को बढ़ावा देने का व्यापक संदेश दिया गया. कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों पौधों का वितरण किया गया और उपस्थित सभी लोगों ने अधिक से अधिक पौधारोपण करने का संकल्प लिया. विधायक प्रदीप प्रसाद ने पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए जनभागीदारी को अनिवार्य बताया.

गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम में समाजसेवी सह भाजपा नेता सुदेश चन्द्रवंशी, समाजसेवी भैया अभिमन्यु प्रसाद, डॉ तीर्थजीत मैत्रा, समाजसेवी ज्ञानचंद मेहता, बटेश्वर मेहता, देवेंद्र जैन, मेहुल खंडेलवाल, हर्ष सिन्हा एवं त्रिवेणी राणा सहित समिति के कई सदस्य और बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे.

प्रकृति के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी

इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रकृति की रक्षा करने का आह्वान किया गया, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ, सुंदर एवं हरित पर्यावरण का निर्माण किया जा सके. सभी ने एक सुर में पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया.

Also Read : चाईबासा: राशन वितरण में पारदर्शिता पर जोर, DC ने आहार दिवस को सफल बनाने के दिए निर्देश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *