घूस लेने के आरोपी होमगार्ड ऑफिस के मुंशी की जमानत पर 12 जून को सुनवाई

Ranchi: सिविल कोर्ट रांची में एसीबी के विशेष न्यायाधीश ओंकार नाथ चौधरी की अदालत में घूस लेने के आरोपी होमगार्ड ऑफिस सिमडेगा...

Ranchi: सिविल कोर्ट रांची में एसीबी के विशेष न्यायाधीश ओंकार नाथ चौधरी की अदालत में घूस लेने के आरोपी होमगार्ड ऑफिस सिमडेगा के मुंशी राजू साहू की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई. अदालत ने मामले में केस डायरी की मांग की है. जमानत पर अगली सुनवाई के लिए 12 जून की तिथि निर्धारित की है.

सात हजार रुपये घूस मांगने का आरोप

राजू साहू ने ड्यूटी लगाने के लिए होमगार्ड जवान श्रवण कुमार से सात हजार रुपये घूस की मांग की थी. परेशान होने के बाद श्रवण कुमार ने एसीबी टीम को सूचना दी थी.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

Also Read: दिल्ली की दौड़, रांची में मरोड़: हेमंत का डबल शॉट और कांग्रेस का ‘सेल्फ गोल’, दोनों सीटों पर चुनाव लड़ेगा झामुमो, मंत्री हफीजुल ने कहा- ‘दोनों सीटों पर झामुमो लड़ेगा चुनाव’

ACB ने रंगेहाथ किया था गिरफ्तार

शिकायत मिलने के बाद एसीबी द्वारा मामले का सत्यापन किया गया, जिसमें आरोप सही पाया गया. इसके बाद टीम ने 21 मई 2026 को राजू साहू को रंगेहाथ गिरफ्तार किया था. उसके पास से 21 हजार रुपये नगद भी बरामद किए गए थे. गौरतलब है कि साहू 21 मई 2026 से ही जेल में है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *