Gumla: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुमला जिला के विभिन्न इलाकों में लोगों ने पौधारोपण कर समाज से पेड़ लगाने की अपील की. गुमला के दौरे पर आई राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य आशा लकड़ा ने गुमला में वृक्षारोपण कर आम लोगों से पर्यावरण को शुद्ध रखने की अपील की. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से लगातार आम लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने की अपील की जाती है. पर्यावरण से लोगों को भावनात्मक रूप से जोड़ने के लिए ‘एक पेड़ अपनी मां के नाम’ स्लोगन देकर लोगों से वृक्षारोपण के लिए आग्रह किया था. इसी का परिणाम है कि बड़े पैमाने पर लोगों ने वृक्षारोपण करके नरेंद्र मोदी के सपने को साकार करने की पूरी कोशिश की है. आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि वृक्षारोपण न केवल दिखावे के लिए करें बल्कि जो पेड़ लगाएं उसे सुरक्षित रखने का भी संकल्प लें.
यह भी पढ़ें: आदिवासी धर्म कोड समेत 5 मांगों को लेकर 25 जून को दिल्ली पहुंचेंगे आदिवासी, सूर्य सिंह बेसरा का आह्वान
विद्यार्थियों को वृक्षारोपण के लिए किया जाता है प्रेरित
वहीं स्टार डीपीएस स्कूल की डायरेक्टर अनु कुमारी ने बताया कि उनके द्वारा भी लगातार वृक्षारोपण का कार्य किया जाता है. साथ ही साथ स्कूल के बच्चों को भी वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया जाता है. उन्होंने बताया कि स्कूली बच्चों को अगर बचपन से ही वृक्षारोपण के प्रति प्रेरित किया जाएगा तो वह न केवल अपने बल्कि अपने गांव के अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित कर सकते हैं. बच्चों को इस बात के लिए प्रेरित किया जाता है कि जीवन में अगर सबसे महत्वपूर्ण कोई काम है तो वह पर्यावरण को सुरक्षित और बेहतर बनाए रखना ताकि हमारा जीवन बेहतर तरीका से संचालित हो सके.

यह भी पढ़ें: दलमा और मांडू की दुर्लभ भू-संरचनाओं को जियोलॉजिकल हैरिटेज घोषित किया जाए : सरयू राय


