Ranchi: सोशल मीडिया से उठा एक आंदोलन, शनिवार से सड़कों पर दिखने वाला हैं. CJI का एक बयान जिसने एक पार्टी का निर्माण करवा दिया और युवाओं को अपने हक के लिए लड़ना सिखा दिया. पार्टी बनने के बाद देखते ही देखते करोड़ों युवा इस पार्टी से जुड़ने लगे. केवल भारत से ही नहीं दूसरे देशों के लोग भी जुड़ने लगे. उसके बाद प्रेरणा लेकर पाकिस्तान और अन्य देशों में भी ऐसे पार्टी बनने लगे. 23 मिलियन लोग आज इस पार्टी के सोशल मीडिया से जुड़े हुए हैं. लेकिन सब ने सोचा बात केवल सोशल मीडिया तक रहेगी, युवा क्या ही कर लेंगे, लेकिन सोशल मीडिया से धरातल का सफ़र अब लगभग कोकरोच जनता पार्टी ने पूरा कर लिया हैं.

6 जून को जंतर मंतर पर होगी इस्तीफे की मांग
6 जून को जंतर मंतर पर कोकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपक और उनके सभी समर्थक लाखों की संख्या में जुटकर भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करेंगे और एक उग्र आंदोलन होने की आशंका जताई जा रही हैं. दरअसल, नीट पेपर लीक मामले को लेकर लगातार युवा अपना आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर CJP की ओर से एक साइन मूवमेंट चलाया गया जिसमें युवाओं ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगने के लिए लाखों लोगों ने साइन किया. लेकिन जब इस साइन मूवमेंट से बात नहीं बनी तब जाकर CJP के संस्थापक अभिजीत दीपक ने यह ऐलान किया कि वो वापस भारत आयेंगे और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करेंगे.
शनिवार 6 जून को अभिजीत दीपक दिल्ली पहुंचेंगे और अपने लाखों समर्थकों के साथ जंतर मंतर में आंदोलन करेंगे. अब सवाल यह है कि क्या यह आंदोलन केंद्र सरकार को झुकने पर मजबूत करती है या यह केवल एक विरोध प्रदर्शन तक सिमट कर रह जाती हैं.
ALSO READ: विश्व पर्यावरण दिवस पर CRPF 134वीं बटालियन ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
