भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, पंचायत सचिवालय लेस्लीगंज में शुरू हुआ प्याऊ

Palamu: भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए लेस्लीगंज पंचायत सचिवालय परिसर में राहगीरों एवं आम लोगों के लिए शीतल...

Palamu: भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए लेस्लीगंज पंचायत सचिवालय परिसर में राहगीरों एवं आम लोगों के लिए शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई. पंचायत मुखिया पति छोटेलाल सोनी एवं पंचायत सचिव रविंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से प्याऊ का शुभारंभ किया.

गर्मी में पेयजल उपलब्ध कराना प्राथमिकता : छोटेलाल सोनी

इस अवसर पर मुखिया पति छोटेलाल सोनी ने कहा कि भीषण गर्मी के दौरान लोगों को स्वच्छ और ठंडा पेयजल उपलब्ध कराना पंचायत की प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि राहगीरों और ग्रामीणों को गर्मी से राहत देने के उद्देश्य से यह व्यवस्था की गई है.

राहगीरों को मिलेगी राहत : पंचायत सचिव

पंचायत सचिव रविंद्र सिंह ने बताया कि पंचायत क्षेत्र के लोगों और आने-जाने वाले राहगीरों को गर्मी से राहत पहुंचाने के लिए प्याऊ की व्यवस्था की गई है. उन्होंने कहा कि पंचायत जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए लगातार प्रयासरत है.

ग्रामीणों ने की पहल की सराहना

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे. ग्रामीणों ने पंचायत की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि भीषण गर्मी के मौसम में इस तरह की व्यवस्था लोगों के लिए काफी लाभदायक और राहत पहुंचाने वाली साबित होगी.

ALSO READ : हजारीबाग मेडिकल कॉलेज: अधीक्षक से वार्ता के बाद हड़ताल खत्म, वेतन व सुरक्षा पर मिला आश्वासन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *