जमीन विवाद में हुई फायरिंग का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पश्चिम बंगाल से दबोचा गया

Saraikela: जिला अंतर्गत कपाली ओपी क्षेत्र के इस्लामनगर में जमीन विवाद को लेकर हुई जानलेवा फायरिंग मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता...

Saraikela: जिला अंतर्गत कपाली ओपी क्षेत्र के इस्लामनगर में जमीन विवाद को लेकर हुई जानलेवा फायरिंग मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. इस मामले में शामिल मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मामले में अन्य संलिप्त लोगों की तलाश और आगे की जांच जारी है.

SDPO ने प्रेसवार्ता में दी जानकारी

इस संबंध में शुक्रवार को चांडिल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में प्रेसवार्ता कर जानकारी देते हुए एसडीपीओ शिव प्रकाश कुमार ने कहा कि घटना 02 जून को दिन के करीब एक बजे की है. जब अफसर नवाज नामक व्यक्ति जमीन का काम करवा रहे थे. इसी दौरान उन पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई थी.

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

इस संबंध में कपाली ओपी थाना कांड संख्या- 80/2026, धारा 115(2)/126(2)/109/308(5)/3(5) बीएनएस 2023 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था.

Also Read: पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड में सुनवाई टली, अगली सुनवाई 17 जून को

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय अधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया. टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अशफाक अहमद उर्फ बल्लू (42), निवासी इस्लामनगर, कपाली को पुरुलिया रोड, बड़ा बाजार (पश्चिम बंगाल) से गिरफ्तार कर लिया.

आरोपी को भेजा गया जेल

गिरफ्तार आरोपी को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है, जिसमें वर्ष 2022 का एक गंभीर मामला शामिल है.

छापेमारी टीम में शामिल अधिकारी

धीरंजन कुमार, प्रभारी, कपाली ओपी, रंजीत कुमार सिंह (पुअनि), हीरालाल मुंडू, बिपुल कुमार तिवारी, दस्तगीर आलम आदि शामिल थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *