एक पेड़ मां के नाम” थीम पर 7 मंडलों में हुआ पौधारोपण, जिलाध्यक्ष ने दिलाई संरक्षण की शपथ

Baharagora : भाजपा महिला मोर्चा पूर्वी सिंहभूम की ओर से शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व...

Baharagora : भाजपा महिला मोर्चा पूर्वी सिंहभूम की ओर से शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को सफल बनाने हेतु मुसाबनी, गालूडीह, बहरागोड़ा, बरसोल, चाकुलिया, जादूगोड़ा एवं डुमरिया मंडलों में व्यापक पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. यह आयोजन भाजपा पूर्वी सिंहभूम महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती कृष्णा पाल के आह्वान पर किया गया. सभी मंडलों की महिला कार्यकर्ताओं ने पूरे समर्पण और उत्साह के साथ इस अभियान में सहभागिता निभाई. मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में सार्वजनिक स्थलों, मंदिर परिसरों, स्कूल मैदानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में नीम, पीपल, बरगद, अशोक, गुलमोहर और आम के सैकड़ों पौधे लगाए गए.

“हरित भारत के लिए जनभागीदारी जरूरी” : कृष्णा पाल

इस मौके पर जिलाध्यक्ष श्रीमती कृष्णा पाल ने बहरागोड़ा मंडल में पौधरोपण के बाद कहा कि यह अभियान समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण प्रयास है. उन्होंने नागरिकों और कार्यकर्ताओं से एक पौधा लगाने तथा उसके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया. उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ आह्वान को हम धरातल पर उतार रहे हैं. मां प्रकृति है, और मां का सम्मान पेड़ लगाकर ही हो सकता है. हरित और स्वस्थ भारत के निर्माण के लिए जनभागीदारी आवश्यक है. आज की तपती गर्मी और घटते जलस्तर का एकमात्र समाधान अधिक से अधिक वृक्ष लगाना है.” जिले के सभी मंडलों एवं बूथों पर व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया जा रहा है. अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरियाली संवर्धन और भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण का निर्माण करना है. कार्यक्रम में जिला महामंत्री रीता सिंह, बहरागोड़ा मंडल अध्यक्ष ममता महतो, चाकुलिया मंडल अध्यक्ष सीमा अग्रवाल, जादूगोड़ा मंडल अध्यक्ष सरिता देवी सहित सैकड़ों महिला कार्यकर्ता उपस्थित थीं. सभी ने रोपे गए पौधों के संरक्षण की शपथ ली और ट्री-गार्ड लगाने की जिम्मेदारी भी ली.

Also Read : पाकुड़ पुलिस लाइन में वृक्षारोपण कार्यक्रम, एसपी ने दिलाया अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *