पूर्व उप मुखिया संजय बोयपाई हत्याकांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Chaibasa: कोल्हान के पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने चक्रधरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुलकेड़ा पंचायत के पूर्व उप मुखिया संजय बोयपाई हत्याकांड का सफलतापूर्वक...

Chaibasa: कोल्हान के पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने चक्रधरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुलकेड़ा पंचायत के पूर्व उप मुखिया संजय बोयपाई हत्याकांड का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त एक देशी कट्टा, चार जिंदा कारतूस, दो मोटरसाइकिल तथा चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं.

घर के आंगन में सो रहे थे संजय बोयपाई

पुलिस के अनुसार, 1 जून 2026 की रात लगभग 12:10 बजे संजय बोयपाई अपने घर के आंगन में सो रहे थे. इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उन पर गोली चलाकर उनकी हत्या कर दी थी. घटना के बाद चक्रधरपुर थाना में कांड संख्या 66/26 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई.

SIT का किया गया गठन

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी, चक्रधरपुर एवं थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया. जांच टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, गुप्त सूचनाओं और मानवीय सूचना तंत्र के आधार पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया.

Also Read: जमीन विवाद में हुई फायरिंग का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पश्चिम बंगाल से दबोचा गया

पांच आरोपी गिरफ्तार

जांच के क्रम में पुलिस ने 4 जून को इस हत्याकांड में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों में सुरेश सोय, कप्तान होनहांगा उर्फ टाटा, गुने हिन्दु अंगरिया उर्फ मोटा, बुधू बोदरा तथा बिजू चौधरी शामिल हैं.

जमीन विवाद और पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. जांच में यह तथ्य सामने आया कि मृतक संजय बोयपाई और आरोपी बिजू चौधरी के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद एवं पुरानी रंजिश चली आ रही थी. इसी रंजिश के चलते बिजू चौधरी ने अन्य आरोपियों को सुपारी देकर संजय बोयपाई की हत्या की साजिश रची और घटना को अंजाम दिलाया.

इनकी हुई गिरफ्तारी

  • सुरेश सोय (20 वर्ष), उंचीबीता (गाजीडीह), थाना टोकलो.
  • कप्तान होनहांगा उर्फ टाटा (31 वर्ष), कोटसोना, तोड़ांगसाई, थाना मुफ्फसिल.
  • गुने हिन्दु अंगरिया उर्फ मोटा (22 वर्ष), हिजिया, बांदासाई, थाना चक्रधरपुर.
  • बुधू बोदरा (27 वर्ष), जोंको, थाना कराईकेला.
  • बिजू चौधरी (31 वर्ष), गुईगांव, थाना चक्रधरपुर.

आरोपियों के पास से बरामद सामान

  • एक देशी कट्टा.
  • चार जिंदा कारतूस.
  • दो मोटरसाइकिल.
  • चार मोबाइल फोन.

छापेमारी टीम में शामिल अधिकारी

थाना प्रभारी अवधेश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम में परमेश्वर उरांव, रंजीत उरांव, राजकिशोर तिवारी, बिरबल चौबे, दिलीप कुमार, शशिभूषण सामड, चन्द्रशेखर (तकनीकी शाखा), गंगाराम पुरती (तकनीकी शाखा), चक्रधरपुर थाना के सशस्त्र बल एवं चौकीदार चन्दन कांडेयांग सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *