वोटर लिस्ट से नाम हटाने की भाजपाई साजिश को नाकाम करेगी कांग्रेस, राज्यसभा की दोनों सीटों पर जीत तय : के. राजू

Ranchi: झारखंड में चुनावी विसात बिछने के साथ ही कांग्रेस ने संगठनात्मक आक्रामकता और चुनावी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया...

Ranchi: झारखंड में चुनावी विसात बिछने के साथ ही कांग्रेस ने संगठनात्मक आक्रामकता और चुनावी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है. विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बहाने भाजपा द्वारा मतदाता सूची से नाम हटवाने की कथित साजिश के खिलाफ कांग्रेस ने अब आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया है. राजधानी के पुराना विधानसभा सभागार में आयोजित पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (पीएसी) की हाई-प्रोफाइल बैठक में पार्टी ने स्पष्ट किया कि लोकतंत्र का गला घोटने की हर भगवा कोशिश को जमीन पर नाकाम किया जाएगा. कांग्रेस वर्किंग कमिटी के स्थायी सदस्य और प्रदेश प्रभारी के. राजू की मौजूदगी तथा प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सबसे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा राज्यसभा चुनाव को लेकर भेजे गए प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया.

यह भी पढ़ें: डॉ. इरफान अंसारी का योगी आदित्यनाथ को चैलेंज, कहा- ‘झारखंड में बुलडोजर नहीं, संविधान चलेगा’

तीन महीने में परफॉर्मेंस ऑडिट और जवाबदेही तय

प्रदेश प्रभारी के. राजू ने दावा किया कि गठबंधन के सभी विधायक पूरी तरह एकजुट हैं और राज्यसभा की दोनों सीटों पर महागठबंधन की जीत सुनिश्चित है. संगठन को चुनावी मोड में लाते हुए उन्होंने कह कि पिछले डेढ़ वर्षों से जारी संगठन सृजन का काम अब पूरा हो चुका है. ग्राम पंचायत, प्रखंड, जिला से लेकर प्रदेश कमेटी तक का गठन कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है. अब केवल पद नहीं, बल्कि जवाबदेही मायने रखेगी. हर तीन महीने में पदाधिकारियों (उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव और सह-सचिव) के कार्यों की समीक्षा होगी.

SIR के नाम पर चुनावी षड्यंत्र का आरोप

के. राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा एसआइआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के माध्यम से मतदाता सूची से नाम कटवाकर पिछले दरवाजे से चुनाव जीतना चाहती है. इस तख्तापलट की साजिश को रोकने के लिए कांग्रेस ने सूबे के सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल एजेंट तैनात कर दिए हैं, जो हर नागरिक के मताधिकार की रक्षा करेंगे.

यह भी पढ़ें: झारखंड में राज्यसभा चुनाव पर रार: जेएमएम की दो टूक, ‘कांग्रेस ने बिना पर्याप्त संख्याबल के उम्मीदवार घोषित करके गठबंधन धर्म को पहुंचाया ठेस’

ये रहे मौजूद

रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण इस बैठक में कार्यकारी अध्यक्षों, मंत्रियों और विंग प्रभारियों सहित कांग्रेस के शीर्ष चेहरे मौजूद थे. इनमें भूपेंद्र मारवी, प्रदीप यादव, आलमगीर आलम, बंधु तिर्की, बन्ना गुप्ता, डॉ. रामेश्वर उरांव, दीपिका पांडेय सिंह, राजेश ठाकुर, फुरकान अंसारी, के.एन. त्रिपाठी, शिल्पी नेहा तिर्की सहित सेवादल, महिला कांग्रेस, एनएसयूआइ, यूथ कांग्रेस और अन्य फ्रंटल संगठनों के प्रदेश प्रमुख मुख्य रूप से शामिल हुए.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *