SIR में कोई मतदाता छूटे नहीं, बूथ स्तर पर सक्रिय हों कार्यकर्ता: JMM

Giridih: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की जिला स्तरीय बैठक शुक्रवार को सर्किट हाउस, गिरिडीह में...

Giridih: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की जिला स्तरीय बैठक शुक्रवार को सर्किट हाउस, गिरिडीह में आयोजित की गई. बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि जिले का कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे.

घर-घर सत्यापन और मैपिंग पर जोर

जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि पार्टी SIR अभियान को गंभीरता से ले रही है. उन्होंने बीएलए-2 को बीएलओ के साथ समन्वय स्थापित कर घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन और मैपिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सभी प्रखंड एवं नगर कमेटियां जल्द अपने-अपने क्षेत्रों में बीएलए-2 की बैठक आयोजित करें तथा अनमैप्ड मतदाताओं की सूची प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई करें.

दस्तावेजों की त्रुटियां सुधारने के निर्देश

उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं के नाम अथवा दस्तावेजों में त्रुटियां हैं, उनसे संपर्क कर शीघ्र सुधार कराया जाए. विशेष गहन पुनरीक्षण में बीएलए-2 और बीएलओ की भूमिका महत्वपूर्ण है तथा दोनों को मिलकर घर-घर जाकर मतदाताओं की समस्याओं का समाधान करना होगा.

बल्क में आवेदन जमा करने की सुविधा

बैठक में बताया गया कि चुनाव आयोग ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बीएलए को बल्क में आवेदन जमा करने की अनुमति दी है. इसके तहत प्रत्येक बीएलए प्रतिदिन 50 आवेदन बीएलओ को जमा कर सकेगा.

दो माह तक बूथ स्तर पर सक्रिय रहने की अपील

जमुआ के पूर्व विधायक एवं झामुमो के वरिष्ठ नेता केदार हाजरा ने कहा कि दो माह तक चलने वाले इस अभियान में सभी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर काम करना होगा. जिला उपाध्यक्ष अजीत कुमार पप्पू और शाहनवाज अंसारी ने कहा कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की सहायता के लिए पार्टी कार्यकर्ता तैयार हैं तथा लोगों को दस्तावेज संबंधी त्रुटियों के प्रति जागरूक भी किया जाएगा.

14 जून को होगा बीएलए-2 का प्रशिक्षण

जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि आगामी 14 जून को जिले के सभी 2,586 बूथों के बीएलए-2 को प्रशिक्षण दिया जाएगा. इससे पूर्व सभी प्रखंडों एवं नगर निगम क्षेत्रों में प्रखंड और नगर अध्यक्षों को बीएलए-2 के साथ बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया गया है.

बैठक में कई पदाधिकारी रहे मौजूद

बैठक में केंद्रीय समिति सदस्य दिलीप मंडल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कोलेश्वर सोरेन, जिला उपाध्यक्ष नूर अहमद, महानगर अध्यक्ष राकेश कुमार रॉकी, दिलीप रजक, राकेश कुमार सिंह, मोनू सिंह, प्रमिला कुमारी, प्रधान मुर्मू, छात्र मोर्चा जिला अध्यक्ष अभय कुमार, रौशन झा, शब्बीर अंसारी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *