जनता की समस्याओं पर उपायुक्त सख्त, समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश

Bokaro: समाहरणालय स्थित कार्यालय सभागार में शुक्रवार को आयोजित “हम आपको सुनते हैं” कार्यक्रम (लोक संवाद) में उपायुक्त अजय नाथ झा ने...

Bokaro: समाहरणालय स्थित कार्यालय सभागार में शुक्रवार को आयोजित “हम आपको सुनते हैं” कार्यक्रम (लोक संवाद) में उपायुक्त अजय नाथ झा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना. कार्यक्रम के दौरान प्राप्त 27 आवेदनों पर क्रमवार सुनवाई करते हुए उन्होंने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को मामलों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन का निर्देश दिया. सुनवाई के दौरान भूमि विवाद, राजस्व, शिक्षा, विद्युत, बीएसएल, डीपीएलआर, कल्याण, आपूर्ति विभाग तथा विभिन्न अंचल कार्यालयों से जुड़े सभी मामलों को उपायुक्त ने प्राथमिकता के आधार पर लिया. उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रत्येक आवेदन का निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा आवेदकों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े.

27 आवेदनों पर हुई सुनवाई, त्वरित निष्पादन का निर्देश

उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन रिस्पॉन्सिव गवर्नेंस की अवधारणा के अनुरूप कार्य कर रहा है. आम नागरिकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है. यह मंच नागरिकों और प्रशासन के बीच संवाद को मजबूत करते हैं तथा शिकायतों के निष्पादन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करते हैं.

ALSO READ: राज्यसभा चुनाव: झामुमो-कांग्रेस में तनातनी बढ़ी, गठबंधन में रार

प्रखंड और अंचल कार्यालयों में भी आयोजित हुआ जनता दरबार

जिला प्रशासन के निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंड सह अंचल कार्यालयों में भी जनता दरबार आयोजित किया गया. वहां प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों की सुनवाई संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों और अंचल अधिकारियों द्वारा की गई. जिन मामलों का समाधान तत्काल संभव था, उनका मौके पर ही निष्पादन किया गया, जबकि अन्य मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई.

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, अपर समाहर्ता सुनील चन्द्र, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा सुचिता किरण, सहायक जन संपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, परियोजना पदाधिकारी मानिक चन्द्र सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *