रांची पुलिस की कार्रवाई, PLFI के लिए 50 लाख रुपये की लेवी वसूलने पहुंचे दो युवक गिरफ्तार

Ranchi: रांची पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन PLFI के लिए कथित तौर पर 50 लाख रुपये की लेवी वसूलने पहुंचे दो युवकों...

Ranchi: रांची पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन PLFI के लिए कथित तौर पर 50 लाख रुपये की लेवी वसूलने पहुंचे दो युवकों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई नगड़ी थाना क्षेत्र में दर्ज रंगदारी मामले की जांच के दौरान की गई. पुलिस के अनुसार, साहेर गांव निवासी एक व्यक्ति से व्हाट्सएप के जरिए 50 लाख रुपये की लेवी मांगी गई थी और धमकी भी दी गई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया और तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई शुरू की गई.

बारहमाईल चौक के पास हुई गिरफ्तारी

वहीं जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि लेवी की रकम लेने के लिए दो लोग तुपुदाना के बारहमाईल चौक के पास आने वाले हैं. जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर अपाचे बाइक पर पहुंचे दोनों युवकों को पकड़ा.

ALSO READ: मिशन झारखंड: 6 जून को रांची पहुंच रहे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम तैयार, मैराथन बैठकों से फूंकेंगे चुनावी जान

तलाशी में पर्चे, मोबाइल और बाइक बरामद

पूछताछ में दोनों ने लेवी की रकम लेने आने की बात स्वीकार की जिसके बाद गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरुण लोहरा और सूरज लोहरा के रूप में हुई है, जो कि खूंटी जिले के रहने वाले हैं. तलाशी के दौरान उनके पास से पीएलएफआई से जुड़े दो पर्चे, एक मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की गई. पुलिस ने दोनों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार कर लिया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *