Ranchi: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के 6 जून को होने वाले पहले झारखंड आगमन को लेकर सूबे का सियासी पारा चढ़ गया है. संगठन के शीर्ष नेता के इस दौरे को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रदेश भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह के बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष का मिनट-टू-मिनट आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया गया है. रांची एयरपोर्ट से लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय और बैंक्वेट हॉल तक, हर जगह स्वागत और बैठकों का खाका पूरी तरह तैयार है. नितिन नवीन के इस एक दिवसीय दौरे के दौरान जहां सांगठनिक मजबूती पर चर्चा होगी, वहीं आगामी रणनीतियों को लेकर मैराथन बैठकों का दौर भी चलेगा.

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम (6 जून)
• पूर्वाह्न 10:30 बजेः रांची एयरपोर्ट पर आगमन (भव्य स्वागत कार्यक्रम)
• पूर्वाह्न 10:35 – 10:45 बजेः धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा, भारत रत्न स्व. कर्पूरी ठाकुर एवं स्व. कैलाशपति मिश्र की प्रतिमा पर पुष्पांजलि
• पूर्वाह्न 11:05 बजेः भाजपा प्रदेश कार्यालय आगमन, भव्य स्वागत एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण
• पूर्वाह्न 11:15 से अपराह्न 12:45 तकः पार्टी के सांसदों एवं विधायकों के साथ प्रदेश कार्यालय में अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक
• अपराह्न 01:00 से 02:30 बजे तकः प्रदेश कार्यालय में ही ‘प्रदेश कोर कमेटी’ के सदस्यों के साथ हाई-प्रोफाइल बैठक
• अपराह्न 03:00 से 04:00 बजे तकः कार्निवल बैंक्वेट हॉल में ‘प्रबुद्धजन संवाद’ कार्यक्रम
यह भी पढ़ें: मिशन झारखंड: राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत में जुटी भाजपा, दौरे को ऐतिहासिक बनाने की तैयारियां अंतिम चरण में
