हाईकोर्ट कैंपस में लगेगा मोबाइल पासपोर्ट वैन, कर्मचारी और वकील बनवा सकते हैं पासपोर्ट

Ranchi: झारखंड हाई कोर्ट के कर्मचारियों और बार एसोसिएशन के सदस्यों के लिए एक राहत भरी खबर है. अब हाई कोर्ट परिसर...

Ranchi: झारखंड हाई कोर्ट के कर्मचारियों और बार एसोसिएशन के सदस्यों के लिए एक राहत भरी खबर है. अब हाई कोर्ट परिसर में ही जल्द एक मोबाइल पासपोर्ट वैन तैनात की जाएगी. इसके जरिए अदालत के कर्मचारी, अधिवक्ता और उनके परिजन आसानी से अपने पासपोर्ट से जुड़े काम करवा सकेंगे. इस संबंध में हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल के आदेश पर एक आधिकारिक नोटिस जारी किया गया है.

जिसमें यह जानकारी दी गई है कि मोबाइल पासपोर्ट वैन 20 जून के बाद हाई कोर्ट परिसर में अपनी सेवाएं देना शुरू करेगी. इस विशेष सुविधा के बाद हाई कोर्ट के सभी कर्मचारियों, बार एसोसिएशन के सदस्यों और उनके आश्रित परिवार के सदस्यों को पासपोर्ट आवेदन, दस्तावेज सत्यापन और अन्य जरूरी औपचारिकताओं के लिए क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे.

ALSO READ: EXCLUSIVE : ATS की रिपोर्ट- झारखंड में सक्रिय संगठन से जुड़ रहे प्रतिबंधित आतंकी संगठनों में रह चुके संदिग्ध आतंकी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *