NewsWave Investigation: स्कूल की 3 वर्षीय छात्रा से मेडिकल जांच में हुई यौन उत्पीड़न की पुष्टि 

Dheeraj Kumar Ranchi: कोतवाली थाना क्षेत्र में तीन वर्षीय बच्ची की मेडिकल जांच में यौन उत्पीड़न की पुष्टि हुई है. पुलिस ने...

Dheeraj Kumar

Ranchi: कोतवाली थाना क्षेत्र में तीन वर्षीय बच्ची की मेडिकल जांच में यौन उत्पीड़न की पुष्टि हुई है. पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में छात्रा की मेडिकल जांच से संबंधित रिपोर्ट अस्पताल से हासिल कर ली है. मेडिकल रिपोर्ट का विश्लेषण करने के बाद पुलिस ने पाया है कि आरोपी स्कूल वैन का चालक मोहम्मद इरफान है जिसने छात्रा का यौन उत्पीड़न किया था. इस बात का उल्लेख पुलिस ने अनुसंधान के लिए तैयार अपनी केस डायरी में भी किया है.

छात्रा के बयान से हुई यौन उत्पीड़न की पुष्टि 

कोतवाली थाना की पुलिस ने केस में आरोपी चालक मोहम्मद इरफान के खिलाफ ठोस सबूत एकत्र करने के लिए नाबालिग छात्रा का कोर्ट में बयान भी दर्ज कराया था. छात्रा के बयान से इस बात की पुष्टि हुई है कि उसके साथ वैन चालक मोहम्मद इरफान ने यौन उत्पीड़न किया था. छात्रा ने अपने बयान में बताया कि आरोपी ने घटना के बारे में परिवार के किसी सदस्य को नहीं बताने के लिए उसे धमकी भी दी थी.

जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना इलाके में 14 अप्रैल को नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया था. इस मामले को लेकर नाबालिग बच्ची की मां ने कोतवाली थाना में FIR दर्ज कराया था. इस मामले में BNS की धारा 74/351(2) और पॉस्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था.

Also Read: चतरा में लूट की बड़ी साजिश नाकाम, हथियारों के साथ अंतरराज्यीय गिरोह के चार अपराधी गिरफ्तार

क्या है पूरा मामला 

नाबालिग बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि निजी स्कूल में दाखिला कराने के बाद एक स्कूल वैन की जरूरत थी छात्रा को स्कूल जाने के लिए. जिसके बाद वैन की तलाश करने पर मोहम्मद इरफान अंसारी का नंबर मिला. नाबालिग बच्ची की मां ने इरफान अंसारी से संपर्क किया. उसके बाद बच्ची उसी वैन से स्कूल आने जाने लगी थी. इस बीच स्कूल से आने के दौरान नाबालिग बच्ची को अकेला पाकर चालक ने इस वारदात को अंजाम दिया. नाबालिग बच्ची ने अपने परिजनों को दर्द की शिकायत की थी. तब जाकर परिजनों को पूरे मामले की जानकारी हुई और उन्होंने पुलिस को इसकी शिकायत की. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहमद इरफान अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *