Ranchi : झारखंड सरकार के उद्योग विभाग के अंतर्गत हस्तकरघा, रेशम एवं हस्तशिल्प निदेशालय ने राज्य के युवाओं के लिए रेशम (सेरीकल्चर) क्षेत्र में करियर बनाने का बड़ा अवसर दिया है. सत्र 2026-27 के लिए पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन सेरीकल्चर कोर्स में नामांकन के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. राज्य सरकार का मानना है कि झारखंड रेशम उत्पादन का प्रमुख राज्य है, लेकिन इस क्षेत्र में प्रशिक्षित मानव संसाधन की कमी है. इसी को दूर करने और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से यह पहल की गई है.

जानिए क्या है खास
इस कोर्स के जरिए युवाओं को रेशम उत्पादन, पालन और प्रबंधन की व्यावहारिक ट्रेनिंग दी जाएगी. प्रशिक्षण की कुल अवधि 15 महीने होगी. जिसमें 3 महीने का गहन प्रायोगिक प्रशिक्षण शामिल है. सरकार की ओर से चयनित अभ्यर्थियों को 1000 प्रतिमाह छात्रवृत्ति, अध्ययन भ्रमण भत्ता और किताबों के लिए आर्थिक सहायता भी दी जाएगी. इच्छुक अभ्यर्थी 19 जून 2026 शाम 6 बजे तक आवेदन जमा कर सकते हैं. इसके बाद 22 जून 2026 को इंटरव्यू लिया जाएगा. अधिक जानकारी और आवेदन फॉर्म के लिए आधिकारिक वेबसाइट Jharkhand Sericulture Website पर विजिट किया जा सकता है.
जानिए कितनी सीटें
- वान्या सिल्क के लिए – 8 सीट
- मल्बरी सिल्क के लिए – 2 सीट
- कुल 10 सीटों पर नामांकन होगा
योग्यता और उम्र सीमा
- उम्मीदवार का जीव विज्ञान, कृषि, वनस्पति विज्ञान या संबंधित विषय में स्नातक होना जरूरी है.
- न्यूनतम आयु 21 वर्ष
- अधिकतम आयु 40 वर्ष (अनुभवी अभ्यर्थियों के लिए छूट)
कहां होगा प्रशिक्षण
- वान्या सिल्क के लिए प्रशिक्षण : रांची स्थित केंद्रीय तसर अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान
- मल्बरी सिल्क के लिए : पश्चिम बंगाल के बेरहामपुर स्थित संस्थान
खर्च और सुविधाएं
- सामान्य वर्ग : 20,000
- एससी-एसटी वर्ग : 15,000
- हॉस्टल सुविधा 50 प्रतिदिन (भोजन अलग)
ALSO READ : राज्यसभा चुनाव : प्रणव झा ने खरीदा पर्चा, एकजुटता दिखाने रांची आ रहे भूपेश बघेल ; सोमवार को होगा नामांकन
