Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

पलामू प्रमंडलीय युवा महासम्मेलन कल, AJSU सुप्रीमो सुदेश महतो रहेंगे मौजूद, तैयारियां पूरी

Palamu: प्रमंडल के युवाओं को एक सशक्त मंच पर संगठित करने और उनके सामाजिक व राजनीतिक नेतृत्व को नई एवं सकारात्मक दिशा...

Palamu: प्रमंडल के युवाओं को एक सशक्त मंच पर संगठित करने और उनके सामाजिक व राजनीतिक नेतृत्व को नई एवं सकारात्मक दिशा प्रदान करने के उद्देश्य से ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी द्वारा एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है.

इसके तहत 7 जून 2026, दिन रविवार को मेदिनीनगर स्थित ऐतिहासिक टाउन हॉल में सुबह 11 बजे से भव्य “पलामू प्रमंडलीय युवा महासम्मेलन” का आयोजन होगा. इस प्रमंडल स्तरीय महासम्मेलन में मुख्य वक्ता और मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री तथा आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष व सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो विशेष रूप से शामिल होंगे और प्रमंडल भर से जुटने वाले हजारों युवाओं को संबोधित करते हुए मार्गदर्शन देंगे.

जोरों पर तैयारियां

इस बड़े सम्मेलन की सफलता को लेकर पलामू, गढ़वा और लातेहार जिलों सहित पूरे पलामू प्रमंडल में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं. संगठन के केंद्रीय नेतृत्व से मिले निर्देशों के अनुसार प्रमंडल के सुदूरवर्ती क्षेत्रों और पंचायत स्तर तक जाकर युवाओं को इस सम्मेलन का हिस्सा बनने के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है. यही कारण है कि इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रमंडल भर के युवाओं, प्रतिभाशाली छात्रों, सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ताओं और पार्टी के शीर्ष पदाधिकारियों की भागीदारी होने की संभावना जताई जा रही है.

युवाओं की आकांक्षाओं का मंच

महासम्मेलन के राजनीतिक और सामाजिक महत्व को रेखांकित करते हुए युवा आजसू के पलामू जिला प्रभारी राहुल कुमार मिश्रा ने कहा कि यह ऐतिहासिक आयोजन पलामू के युवाओं की आकांक्षाओं, उनके जमीनी संघर्षों और एक विकसित एवं बेहतर झारखंड के निर्माण के साझा संकल्प का मजबूत प्रतीक बनेगा. उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी ने अपनी स्थापना के समय से ही युवाओं को संगठन और राजनीति में सम्मानजनक भागीदारी देने का कार्य किया है. यही कारण है कि आज राज्य का युवा वर्ग तेजी से और बड़ी संख्या में पार्टी की विचारधारा से जुड़ रहा है.

Also Readपश्चिम सिंहभूम में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने पर डीसी से मिलीं डॉ. रीना गोडसोरा

नई ऊर्जा और नई सोच 

वहीं, आजसू छात्र संघ के प्रदेश वरीय उपाध्यक्ष अभिषेक राज ने तैयारियों की जानकारी साझा करते हुए बताया कि पलामू प्रमंडल के गांव-गांव और प्रत्येक पंचायत में युवाओं के बीच सम्मेलन को लेकर अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा है. उन्होंने कहा कि यह महासम्मेलन प्रमंडल के युवाओं को भविष्य के नेतृत्व, सांगठनिक ढांचे और सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूक करने के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो के मार्गदर्शन से क्षेत्र के युवाओं को राज्यहित में कार्य करने के लिए नई ऊर्जा, नई सोच और नई दिशा प्राप्त होगी.

अधिक भागीदारी की अपील

इसके साथ ही उन्होंने प्रमंडल के सभी प्रबुद्ध युवाओं, छात्र वर्ग, बुद्धिजीवियों और निष्ठावान पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे रविवार को मेदिनीनगर टाउन हॉल में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस सम्मेलन को ऐतिहासिक, भव्य और सफल बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें.

प्रमुख लोग रहे मौजूद

इस बैठक और प्रेस वार्ता के अवसर पर मुख्य रूप से राणा हिमांशु सिंह, राज दूबे, अक्षत सिंह और नंदन कुमार सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *