Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

डोर टू डोर विधिक जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को किया जागरूक

Pakur : जिला में नालसा के जागृति योजना 2025 के तहत वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार समेत डोर टू डोर विधिक जागरूकता अभियान...

Pakur : जिला में नालसा के जागृति योजना 2025 के तहत वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार समेत डोर टू डोर विधिक जागरूकता अभियान चलाया गया. जहां लोगों को कानून की जानकारी दी गई. जिसका आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सत्र न्यायधीश दिवाकर पांडेय के निर्देश पर किया गया. इस दौरान पैरा लीगल वॉलिंटियर्स जयंती टुडू ने लिट्टीपाड़ा प्रखंड अंतर्गत कारमाटांड़ पंचायत छोटा पोखरिया गांव में बाल विवाह बाल श्रम घरेलू हिंसा रोकथाम समेत जादू टोना प्रथाओं के नाम पर होने वाले अत्याचारों के खिलाफ अभियान चला.

सड़क दुर्घटना, बाल विवाह की जानकारी दी गयी 

साथ ही सड़क दुर्घटना के शिकार, प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं के शिकार को मिलने वाले सुविधा पर जागरूक किया गया. बाल विवाह के दुष्परिणाम के बारे में जागरूक किया गया. इस दौरान अपने अपने क्षेत्रों में पैरा लीगल वॉलिंटियर्स ने नालसा के जागृति योजना 2025 के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों के कानूनी अधिकार सरकारी योजनाओं पर मिलने वाले सुविधा पर जागरूकता अभियान चलाया गया.

 

ALSO READ : राज्यसभा चुनाव: हम पहले से ही कह रहे हैं कि गठबंधन है मजबूत: के. राजू

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *