Ranchi: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (नबीन) रांची आए हैं. पहले तो रांची शहर के तमाम पोस्टरों से लोगों के बीच यह गॉसिप हो रही है कि सर का नाम नितिन नवीन या नितिन नबीन…खैर… नाम जो भी हो. मुट्ठी बांध कर जो अपनी ताकत का मैसेज यहां की जनता को पोस्टर के जरिए दे रहे हैं, वो काफी खर्चे वाला काम है. वैसे बीजेपी के पास पैसे की कमी नहीं है. यह बात दुनिया जानती है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रांची में हैं. पूरी BJP झारखंड का परिवार उत्साहित है. लेकिन मधु कोड़ा इस बीच क्या कर रहे हैं? वो क्या बीजेपी के सदस्य हैं?

Also Read: झारखंड में NDA की एकजुटता का संदेश, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सहयोगी दलों के नेता
गीता कोड़ा नहीं, मधु कोड़ा ने किया स्वागत
कोल्हान में अपने आप को मजबूत करने गयी बीजेपी, आज घुंटने पर है. फायर ब्रांड मधु कोड़ा की पत्नी लोकसभा और विधानसभा दोनों हार गयीं. यहां यह याद कराना जरूरी है कि मधु कोड़ा अरबों रुपए के घोटाले के आरोपी है. ऐसा देश का पहला उदाहरण है कि कोई सीएम सालों जेल में रहा हो. लेकिन राजनीति है… होता रहता है, यह सब. बस एक बात की बेचैनी बीजेपी को छोटे कार्यकर्ताओं को परेशान कर रही है कि उन्हें सॉलिड ईज्जत नहीं मिल रही है. एक बीजेपी के कार्यकर्ता का कहना है कि हमें उम्मीद थी कि अध्यक्ष से मुलाकात होगी तो तमाम बातें शेयर करेंगे. लेकिन वो तो बड़े लोगों से घिरे हैं.
पहले से दुखी हैं BJP के कार्यकर्ता
इससे पहले भी हमारी वेबसाइट की खबरों से बताया गया है कि कैसे बीजेपी के कार्यकर्ता अपने शीर्ष अधिकारियों से नाराज हैं. वो खुले तौर पर बोल रहे हैं कि बाबूलाल जी ने झारखंड में बीजेपी को JVM का स्वरूप दे दिया गया है. हर जगह कार्यकर्ताओं की नहीं बल्कि शीर्ष अधिकारियों की चल रही है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि बीजेपी के शीर्ष पदाधिकारी क्या करते हैं.
