Palamu: मोहर्रम 2026 के जनरल पद के चुनाव को लेकर माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंग गया है. जनरल पद के लिए जीशान खान और मोहम्मद आसिफ राईन (मोनू) आमने-सामने हैं. दोनों प्रत्याशियों ने अपने-अपने समर्थकों के साथ जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है और मतदाताओं से समर्थन की अपील कर रहे हैं.

ताजियादारों और अखाड़ेदारों में उत्साह
चुनाव को लेकर ताजियादारों, अखाड़ेदारों और विभिन्न मोहल्ला कमेटियों के बीच भी काफी उत्साह देखा जा रहा है. दोनों प्रत्याशी संगठन को मजबूत एवं सक्रिय बनाने के वादों के साथ चुनावी मैदान में डटे हुए हैं.
किसके सिर सजेगा जनरल का ताज?
जनरल पद के चुनाव पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं. सबसे बड़ा सवाल यह है कि कल किसके सिर सजेगा जनरल का ताज? क्या मतदाता जीशान खान पर भरोसा जताएंगे या फिर मोहम्मद आसिफ राईन को जनरल पद की जिम्मेदारी सौंपेंगे? इसका फैसला मतदान और मतगणना के बाद ही सामने आएगा.
रविवार को होगा मतदान
जानकारी के अनुसार, मोहर्रम 2026 के जनरल पद का चुनाव रविवार को कर्बला मैदान में कराया जाएगा, जहां ताजियादार, अखाड़ेदार एवं मोहल्लावासी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. चुनाव परिणाम को लेकर दोनों पक्षों के समर्थकों में उत्सुकता बनी हुई है.
