चाईबासा: कराईकेला में प्रज्ञा केंद्र संचालकों की बेमियादी हड़ताल जारी, BDO को सौंपा ज्ञापन

Chaibasa: चक्रधरपुर-बंदगांव प्रखंड के 13 डिजिटल पंचायतों में कार्यरत प्रज्ञा केंद्र संचालकों की हड़ताल जारी है. अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर...

Chaibasa: चक्रधरपुर-बंदगांव प्रखंड के 13 डिजिटल पंचायतों में कार्यरत प्रज्ञा केंद्र संचालकों की हड़ताल जारी है. अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर वे हड़ताल पर हैं. प्रज्ञा केंद्र संचालकों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) भीषम कुमार को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा. कराईकेला प्रज्ञा केंद्र संचालक एवं डिजिटल पंचायत सचिवालय प्रज्ञा केंद्र संचालक संघ के प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य सह जिला सचिव फनीभूषण महतो ने बताया कि हड़ताल के बावजूद आम जनता को होने वाली असुविधा को देखते हुए पंचायत स्तर पर आवश्यक सरकारी कार्यों एवं जनहित से जुड़ी डिजिटल सेवाओं का संचालन जारी रखा गया है. उन्होंने कहा कि आंदोलन के तहत सभी प्रज्ञा केंद्र संचालक ऑनलाइन डिजिटल अटेंडेंस का बहिष्कार कर रहे हैं तथा आउटसोर्सिंग कंपनी सीएससी द्वारा दिए जाने वाले अतिरिक्त कार्यों को पूर्णतः बंद कर दिया गया है. यह सांकेतिक आंदोलन पूरे झारखंड में एक साथ चल रहा है.

यह भी पढ़ें: CM हेमंत सोरेन से मिले कांग्रेस पर्यवेक्षक, दो टूक कहा- पार्टी में भावनाएं आती-जाती हैं, पर फैसला नेता का ही अंतिम, दोनों सीट जीतेंगे

डिजिटल वर्क भी बंद करने की चेतावनी

फनीभूषण महतो ने कहा कि प्रज्ञा केंद्र संचालकों की लंबित मांगों के समाधान तक आंदोलन जारी रहेगा. अगर आउटसोर्सिंग कंपनी जल्द ही हमारी मांगों पर सकारात्मक विचार नहीं करती है तो आने वाले दिनों में आंदोलन को उग्र करते हुए डिजिटल अटेंडेंस के साथ डिजिटल वर्क भी बंद किया जाएगा. उन्होंने उम्मीद जताई कि विभाग और और संबंधित कंपनी उनकी मांगों पर जल्द ही सकारात्मक पहल करेंगे. हड़ताल के कारण पंचायत स्तर पर कुछ डिजिटल प्रक्रिया प्रभावित हो रही हैं. हालांकि जनसेवा से जुड़े आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जारी रखा गया है.

यह भी पढ़ें: सीएम हेमंत की चुनावी बिसात: दो सेटों में दाखिल होगा नामांकन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *