जनता का अंतिम विकल्प पुलिस है, इसलिए हर समस्या का समाधान करें : आईजी शैलेन्द्र कुमार सिंह

bokaro: जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर शनिवार को प्रक्षेत्र के पुलिस...

bokaro: जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर शनिवार को प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) शैलेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक बोकारो उपायुक्त कार्यालय के सभागार में हुई, जिसमें जिले के पुलिस पदाधिकारियों ने भाग लिया.

संगठित अपराध पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

बैठक में आईजी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि संगठित अपराध पर हर हाल में रोक लगाई जाए और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाया जाए. उन्होंने कहा कि जनता अपनी सबसे कठिन परिस्थितियों में पुलिस के पास पहुंचती है, इसलिए उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उसका समाधान किया जाना चाहिए. उन्होंने सभी थाना प्रभारियों और पुलिस पदाधिकारियों को जनसुनवाई को प्राथमिकता देने तथा शिकायतों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

प्रिंस खान के नेटवर्क पर भी की टिप्पणी

गैंगस्टर प्रिंस खान से जुड़े सवाल पर आईजी ने कहा कि अपराधियों का नेटवर्क धीरे-धीरे कमजोर हो रहा है. उनके कई सहयोगी कानून के शिकंजे में आ चुके हैं और आगे भी लगातार कार्रवाई जारी है. उन्होंने विश्वास जताया कि अपराधियों का पूरा तंत्र जल्द ही ध्वस्त हो जाएगा.

ALSO READ : भुईंहरि भूमि पर चल रहा था काम, NCST सदस्य आशा लकड़ा ने रुकवाया

पुष्पा मामले को बताया गंभीर

पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र में लापता हुई पुष्पा से जुड़े मामले का उल्लेख करते हुए आईजी ने कहा कि इस प्रकरण में राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और बोकारो पुलिस अधीक्षक को उच्च न्यायालय में उपस्थित होना पड़ा, जो गंभीर चिंता का विषय है. उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और संवेदनशील मामलों में विशेष सतर्कता बरती जाए.

नए डीएसपी के साथ पहली समीक्षा बैठक

आईजी ने बताया कि जिले में हाल ही में सभी डीएसपी का स्थानांतरण हुआ है और नए अधिकारियों ने पदभार ग्रहण किया है. ऐसे में नई टीम के साथ यह पहली समीक्षा बैठक थी, जिसमें अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई.

अपराध नियंत्रण को लेकर बनाई गई रणनीति

बैठक में जिले में अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निष्पादन, संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई तथा जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने को लेकर विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई. अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि पुलिस की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करते हुए जनता का विश्वास मजबूत किया जाए.

ALSO READ : 9 विधायकों की तलाश में रवि पीटर का दरवाजा-खटखटाओ अभियान, RJD से शुरुआत

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *