गरगा डैम के पास अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

Bokaro: बालीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत गरगा डैम से शनिवार दोपहर पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया. शव के अत्यधिक...

Bokaro: बालीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत गरगा डैम से शनिवार दोपहर पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया. शव के अत्यधिक सड़-गल जाने के कारण उसकी पहचान करना मुश्किल हो गया है. पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 26 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची बालीडीह थाना की टीम ने शव को गरगा डैम के किनारे से बरामद किया. घटनास्थल पर पहुंचे सब-इंस्पेक्टर एवं फॉरेंसिक टीम ने शव की स्थिति का प्राथमिक निरीक्षण किया. प्रारंभिक जांच में शरीर पर कई जगह सड़न के निशान दिखाई दिए.

शव की पहचान के लिए फॉरेंसिक और तकनीकी जांच का लिया जाएगा सहारा

थाना प्रभारी ने बताया कि शव बुरी तरह सड़-गल जाने के कारण उसकी पहचान करना कठिन हो रहा है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी सरकारी अस्पताल भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा फिंगरप्रिंट, डीएनए, साइबर सेल और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मृतक की पहचान संभव हो सकेगी.

ALSO READ: बोकारो: 9 जून को जिला परिषद कार्यालय परिसर में होगा आम उत्सव सह बागवानी मेला

हत्या समेत सभी पहलुओं पर जांच जारी

उन्होंने कहा कि हत्या की आशंका सहित सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है. साथ ही गुमशुदगी की रिपोर्ट के साथ भी मिलान किया जाएगा. पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि पिछले कुछ दिनों से कोई युवक लापता है या किसी के पास उसकी पहचान संबंधी कोई जानकारी है, तो इसकी सूचना तत्काल थाना को दें.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *