मंझारी में उत्पाद विभाग की कार्रवाई, अवैध शराब भट्टियां ध्वस्त, 700 किलो जावा-महुआ और 20 लीटर शराब बरामद

Chaibasa: अधीक्षक उत्पाद के दिशा-निर्देश पर अवैध शराब के विनिर्माण के विरुद्ध जारी लगातार छापेमारी अभियान के तहत शनिवार को तांतनगर ओपी...

Chaibasa: अधीक्षक उत्पाद के दिशा-निर्देश पर अवैध शराब के विनिर्माण के विरुद्ध जारी लगातार छापेमारी अभियान के तहत शनिवार को तांतनगर ओपी एवं मंझारी थाना क्षेत्र में कुल दो अवैध चुलाई शराब विनिर्माण स्थलों पर छापेमारी की गई.

खड़िया सिन्दरी में दो अवैध शराब भट्टियां की गईं ध्वस्त

ग्राम खड़िया सिन्दरी में संचालित दो अवैध चुलाई शराब भट्टियों पर छापेमारी कर उन्हें पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया. इस दौरान भट्टियों पर अवैध चुलाई शराब निर्माण के लिए संचित करीब 700 किलोग्राम किण्वित जावा-महुआ तथा 20 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई. अवैध चुलाई शराब भट्टी संचालकों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया.

ALSO READ: हजारीबाग में खास महाल की 796 एकड़ जमीन का होगा बड़ा सर्वे, 22 मौजों में एक माह तक चलेगा विशेष अभियान

कंपोजिट शराब दुकान का औचक निरीक्षण, एमआरपी पर बिक्री का निर्देश

इसके उपरांत अनुज्ञप्ति प्रदत्त शराब दुकानों के नियमित निरीक्षण संबंधी निर्देश के आलोक में यशोदा टॉकीज के समीप अवस्थित कंपोजिट शराब दुकान, अनुज्ञप्ति संख्या 006_COM_WES_25-26 का औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान दुकान विक्रेताओं को नियमानुसार दुकान संचालन करने का निर्देश दिया गया तथा निर्धारित एमआरपी पर ही मदिरा की बिक्री सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया गया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *