युसूफ पठान ने बयान जारी कर कहा ममता बनर्जी से मुलाकात हुई पर सीट पर चर्चा नहीं

News Wave Desk : ममता बनर्जी की बरहामपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की खबरों के बीच पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान का...

News Wave Desk : ममता बनर्जी की बरहामपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की खबरों के बीच पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान का बयान आया है. यूसुफ पठान ने सभी आरोपों को पूरी तरह गलत बताया है. साथ ही उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की तरफ से उन्हें सीट छोड़ने की कोई बात नहीं की गयी है. और न ही न तो उन्हें कोई संदेश दिया गया है. पठान ने कहा कि उनकी मुलाकात भी ममता बनर्जी से हुई थी, लेकिन इस तरह की कोई चर्चा नहीं हुई. यह खबर पूरी तरह गलत है और बिना पुष्टि के इसे सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा है. पठान ने साफ कहा कि उनसे किसी ने भी सांसद पद छोड़ने के लिए नहीं कहा है. पठान ने ये बयान वीडियो जारी कर दिया है.

सौरव गांगुली से संपर्क कर कहा समझाने

बता दें कि एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि ममता बनर्जी ने सौरव गांगुली से संपर्क किया है. जिसमें उन्होंने यूसुफ पठान को बरहामपुर लोकसभा सीट छोड़ने के लिए समझाने को कहा था. बरहामपुर से फिलहाल टीएमसी के सांसद यूसुफ पठान प्रतिनिधित्व करते हैं. हालांकि पठान के बयान के बाद राजनीतिक चर्चाएं और तेज हो गयी है.

सौरव गांगुली ने कहा गलत जानकारी दी गयी

वहीं, सौरव गांगुली ने भी मामले में स्पष्ट किया कि ममता बनर्जी ने उनसे कभी भी यूसुफ पठान को कोई संदेश पहुंचाने के लिए नहीं कहा. गांगुली ने कहा कि उन्होंने किसी से राजनीतिक बातचीत नहीं की है. और न ही किसी तरह का संदेश आगे बढ़ाया. उन्होंने यह भी कहा कि वे किसी भी राजनीतिक मामले में किसी स्तर पर शामिल नहीं रहे हैं.

 

ALSO READ : IPS पदों का कैडर वाइज आवंटन जारी, जानें झारखंड के हिस्से आईं कितनी सीटें

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *