Ranchi : भारत सरकार के गृह मंत्रालय के पुलिस-1 प्रभाग ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 के आधार पर आईपीएस में खाली पदों के आवंटन की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है. गृह मंत्रालय की ओर से झारखंड के मुख्य सचिव को लिखे पत्र के मुताबिक झारखंड समेत विभिन्न राज्यों के कैडर के लिए कुल 147 रिक्तियों का वर्गीकरण किया गया है. इसमें सामान्य, ओबीसी, एससी और एसटी के साथ साथ इनसाइडर (गृह राज्य) और आउट साइडर (बाहरी राज्य) कोटा का स्पष्ट विवरण दिया गया है.

झारखंड राज्य के लिए कुल 6 पदों का निर्धारण किया
- इस जारी सूची में झारखंड राज्य के लिए कुल छह पदों का निर्धारण किया गया है.
- झारखंड को आईपीएस के लिए कुल 6 सीटें मिली हैं.
- इन 6 पदों में से दो पद इनसाइडर (झारखंड के मूल निवासी उम्मीदवारों के लिए) और चार पद आउटसाइडर (अन्य राज्यों के सफल उम्मीदवारों के लिए) आरक्षित किए गए हैं.
- सामान्य वर्ग के हिस्से में कुल चार रिक्तियां आई हैं. जिनमें से इनसाइडर और आउटसाइडर का संतुलन रखा गया है.
- झारखंड कैडर में अनुसूचित जाति के लिए एक पद आवंटित किया गया है. जो कि आउटसाइडर कोटे के तहत भरा जाएगा.
- तालिका के आंकड़ों के अनुसार, इस बार झारखंड के इस आवंटन में ओबीसी और एसटी वर्ग के लिए रिक्तियों की संख्या शून्य दर्शायी गई है.
देश भर में कुल रिक्तियों की स्थिति
- देशभर के कुल 147 रिक्तियां घोषित की गई हैं.
- कुल इनसाइडर पद 49
- कुल आउटसाइडर पद 98
कुल रिक्तियों में सबसे बड़ा हिस्सा सामान्य वर्ग का है.
- ओबीसी देश भर में कुल 41 पद
- एससी कुल 22 पद (7 इनसाइडर और 15 आउटसाइडर)
- एसटी कुल 10 पद (7 इनसाइडर और तीन आउटसाइडर)
अन्य प्रमुख राज्यों की स्थिति
यदि बड़े राज्यों की बात करें, तो इस सूची में सबसे ज्यादा रिक्तियां पश्चिम बंगाल (15), आंध्र प्रदेश (14), उत्तर प्रदेश (12), और मध्य प्रदेश व असम-मेघालय (11-11) में हैं. वहीं छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में इस बार सिविल सेवा परीक्षा 2024 के तहत शून्य (0) रिक्ति दिखाई गई है.
ALSO READ : चतरा : सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौके पर ही मौत, परिजनों में कोहराम
