Gumla : जारी थाना के श्रीनगर गांव में चटकपुर निवासी बसंत तिर्की (45) की बीती रात पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गयी. घटना के बाद क्षेत्र में दहशत है. बसंत तिर्की किसी कार्य से श्रीनगर गांव आया था. इस दौरान अज्ञात लोगों ने उसके सिर पर पत्थर से हमला कर दिया. हमले में उन्हें गंभीर चोट लगी. जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने जारी थाना पुलिस को जानकारी दी. सूचना मिलने पर थाना प्रभारी शनि कुमार व एसडीपीओ श्रुति अग्रवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

जल्द होगी गिरफ्तारी
हत्या के कारणों और आरोपियों की पहचान के लिए जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द मामले का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा हत्यारों की तलाश में छापेमारी अभियान चला रही है.
ALSO READ : NEWS WAVE FOLLOW UP : उत्पाद सिपाही परीक्षा के वायरल प्रश्न पत्र मामले में जानें अब तक क्या – क्या हुआ
