Click Here
Click Here
Click Here

न्यूज वेव ब्रेकिंग: अब विशेष परिस्थिति में जूनियर अफसर भी हवाई यात्रा के हकदार होंगे

रांचीः राज्य सरकार ने राज्य के सरकारी सेवकों को वायुयान से यात्रा के प्रावधानों में संशोधन कर दिया है. सातवें केंद्रीय वेतन...

रांचीः राज्य सरकार ने राज्य के सरकारी सेवकों को वायुयान से यात्रा के प्रावधानों में संशोधन कर दिया है. सातवें केंद्रीय वेतन आयोग के अनुशंसा के आलोक में राज्य सरकार ने अपने सभी वर्ग को केंद्रीय कर्मियों की तरह पुनरीक्षित वेतनमान का लाभ व केंद्र के अनुरूप विभिन्न भत्ते अनुमान्य किये गये हैं.

क्या है संशोधन की वजह:

वित्त विभाग के समक्ष ऐसे दृष्टांत समाने आये हैं, जिसमें सरकारी कर्मी द्वारा समय के आभाव के कारण विशेष परिस्थिति में वायुयान से यात्रा की जाती है, लेकिन वायुयान से यात्रा की अनुमान्यता नहीं के कारण भुगतान में कठिनाई होती है, जबकि संबंधित सरकारी सेवक द्वारा सरकारी आदेश से यात्रा की जाती है.

किस कटगेरी के अफसर किस क्लास में करेंगे हवाई यात्रा:

लेवल 14 एवं इससे ऊपर का वेतनमान पाने वाले सरकारी सेवक बिजनेस क्लास में यात्रा के हकदार होंगे. लेवल 11,12, 13 और 13 ए का वेतनमान प्राप्त करने वाले सरकारी सेवक इकोनोमी श्रेणी में यात्रा के हकदार होंगे.
लेवल 9 और 10 का वेतनमान प्राप्त करने वाले सरकारी सेवकों को वायुयान से इकोनोमी श्रेणी में यात्रा की अनुमति विभाग के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव,सचिव के द्वारा शर्तों के आधार पर दी जाएगी.

जाने क्या है शर्तें:

1. इस प्रावधान का उपयोग अत्यंत ही विशेष परिस्थिति में किया जायेगा.

2. यात्रा व्यय मद में उपबंधित राशि को भी ध्यान में रखा जाय.

3. स्वीकृति आदेश में अत्यंत विशेष परिस्थिति को स्पष्ट किया जाय.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *